Homeराजनीतिसाइबर फ्रॉड से बचाने को पंकज त्रिपाठी ने बनाया 'मूर्ख नहीं हूँ' Video ,...

साइबर फ्रॉड से बचाने को पंकज त्रिपाठी ने बनाया ‘मूर्ख नहीं हूँ’ Video , AAP ने उसमें भी कर दिया ‘फर्जीवाड़ा’: पकड़े जाने पर पोस्ट डिलीट, नेटिजन्स बोले- एक्टर करें मानहानि का केस

भाजपा ने भी AAP की इस हरकत का पलटवार करते हुए कहा कि AAP की राजनीति झूठ, धोखा और फर्जीवाड़े पर आधारित है। इस पूरे विवाद के बाद AAP ने अपने मुख्य हैंडल से इस वीडियो को हटा लिया जबकि AAP के यूपी पेज पर ये वीडियो खबर लिखने तक भी थी।

दिल्ली विधानसभा चुनावों की तैयारी के बीच आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया पर भारी फजीहत हुई है। उनके आधिकारिक हैंडल से अभिनेता पंकज त्रिपाठी की एक एडिटिड वीडियो शेयर की गई जिसमें AI की मदद से ऐसा दिखाया गया है कि पंकज त्रिपाठी दिल्ली की जनता को बीजेपी के खिलाफ वोट करने को कह रहे हैं।

जब यूजर्स ने इसे देखा तो तुरंत वो AAP के फर्जीवाड़े को पहचान गए और अभिनेता से अपील की गई कि पार्टी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो। विवाद बढ़ता देख AAP के मुख्य हैंडल से वीडियो को हटा लिया गया है, लेकिन अन्य जगह ये अब भी मौजूद है।

पंकज त्रिपाठी के नाम पर आप ने फैलाया झूठ

फर्जी वीडियो में देख सकते हैं कि पंकज त्रिपाठी को कहते दिखाया जाता है- “हम मूँगफली बेचते हैं, अपनी अक्ल नहीं। मैसेज देखिए भाजपा वालों ने भेजा है। कहते हैं वोट करो, हम विकास करेंगे। हमें मालूम नहीं है क्या। इधर हम वोट करेंगे उधर सरकारी पैसा गायब। मूँगफली वाला हूँ मूर्ख नहीं हूँ। यदि भाजपा के लोग लालच दें तो कहो-मैं मूर्ख नहीं हूँ।”

अब अगर पंकज त्रिपाठी की असली वीडियो को देखें तो पता चलेगा कि वो हकीकत में ऑनलाइन फ्रॉड के विरुद्ध जागरुकता फैला रहे हैं जिसे AAP ने प्रोपगेंडा बनाकर साझा किया। वह असली वीडियो में कहते हैं- “हम मूँगफली बेचते हैं अपनी अक्ल नहीं। ये मैसेज देखिए। कहते हैं- लॉटरी लगी है, लिंक क्लिक करके यूपीआई पिन डालिए पैसा मिलेगा। हमको मालूम नहीं है क्या, इधर यूपीआई पिन डाला, उधर पैसा गया। याद रहे यूपीआई कहता है कि अगर कोई लालच दे तो कहो- मैं मूर्ख नहीं हूँ।”

पंकज त्रिपाठी का असली एड देखने वाले यूजर्स ने AAP के इस फर्जीवाड़े को पहचानने में जरा देर नहीं लगाई और पंकज त्रिपाठी को टैग करके कहा कि वो मानहानि का केस करें। वहीं भाजपा ने भी आप की इस हरकत का पलटवार करते हुए कहा कि AAP की राजनीति झूठ, धोखा और फर्जीवाड़े पर आधारित है।

इस पूरे विवाद के बाद AAP ने अपने मुख्य हैंडल से इस वीडियो को हटा लिया जबकि AAP के यूपी पेज पर ये वीडियो खबर लिखने तक भी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।

नदी जोड़ो मेगा प्रोजेक्ट Part II: बुंदेलखंड को केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना की सबसे ज्यादा जरूरत क्यों?

भारत सरकार ने राज्यसभा में कहा कि भारत के अतिमहत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना में शीर्ष पर केन-बेतवा नदी लिंक प्रोजेक्ट है।
- विज्ञापन -