Homeराजनीति'मोदी मर गया… हाय-हाय' : मनीष सिसोदिया से हो रही CBI पूछताछ से बौखलाए...

‘मोदी मर गया… हाय-हाय’ : मनीष सिसोदिया से हो रही CBI पूछताछ से बौखलाए AAP समर्थक, सड़कों पर लगाए PM के खिलाफ नारे

वीडियो में देख सकते हैं कि फतेहपुर बेरी के पास बस में भरकर कुछ महिला आप समर्थकों को ले जाया जा रहा है जिनमें से एक महिला दरवाजे से निकल निकलकर पहले- 'मनीष सिसोदिया जिंदाबाद-जिंदाबाद' चिल्लाती है और उसके बाद 'मोदी मर गया हाय-हाय' के नारे लगाती रहती है।

दिल्ली शराब घोटाले के मामले में सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया से की जा रही पूछताछ के बीच आप कार्यकर्ताओं की उलजुलूल बयानबाजी जारी है। वीडियो सामने आई है जिसमें आप समर्थक ‘मनीष सिसोदिया जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे हैं और साथ में ‘मोदी मर गया, मर गया’ कहकर चिल्ला रहे हैं।

सामने आई वीडियो में देख सकते हैं कि नई दिल्ली के फतेहपुर बेरी के पास बस में भरकर कुछ महिला आप समर्थकों को ले जाया जा रहा है जिनमें से एक महिला दरवाजे से निकल निकलकर पहले- ‘मनीष सिसोदिया जिंदाबाद-जिंदाबाद’ चिल्लाती है और उसके बाद ‘मोदी मर गया हाय-हाय’ के नारे लगाती रहती है।

इसके अलावा एक वीडियो आप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट की गई है। इस वीडियो में संजय सिंह कई आप समर्थकों के साथ बैठकर ताली पीट रहे हैं और नारा लगाया जा रहा है- अडानी का नौकर कौन है-मोदी है, मोदी है।

आम आदमी पार्टी के कई नेता सुबह से #modifearskejriwal हैशटैग पर ट्वीट करके दावा कर रहे हैं पीएम मोदी दिल्ली के सीएम से डरते हैं इसलिए वह मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करवाने की कोशिश कर कर रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि सीबीआई ने उन्हें शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बीच पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी अपने ट्विटर पर ट्वीट कर बताया कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।

याद दिला दें कि कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह कुछ कॉन्ग्रेसियों की भी वीडियो सामने आई थी जो चिल्लाते दिखे थे- मोदी तेरी कब्र खुदेगी। इस नारेबाजी के बाद पुलिस ने कॉन्ग्रेस नेता पवन खेड़ा को गिरफ्तार किया था। माफी माँगने के बाद उन्हें जमानत दी गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -