Saturday, July 27, 2024
Homeराजनीतिलोग मारे जा रहे, गोलियाँ चल रहीं, आग लगी है... बिहार में गरजे अमित...

लोग मारे जा रहे, गोलियाँ चल रहीं, आग लगी है… बिहार में गरजे अमित शाह, कहा – नीतीश के लिए BJP के दरवाजे हमेशा के लिए बंद, दंगाइयों को उल्टा लटका कर सीधा करेंगे

"नीतीश कुमार ने अपने जीवन में कई पार्टियाँ बदली हैं। कई लोगों को धोखा दिया है। लेकिन जिन लोगों के साथ आज सरकार बनाई है उन लोगों ने बिहार की जनता को क्या दिया?"

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के सासाराम में हो रही हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण पूर्ण बताया है। उन्होंने कहा है कि वहाँ लोग मारे जा रहे हैं, गोलियाँ चल रही हैं। अमित शाह ने यह भी कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटों में चुनाव जीतेगी। इसके बाद महागठबंधन सरकार गिर जाएगी। बीजेपी सरकार बनने पर दंगा करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम होगा।

दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार (2 अप्रैल 2023) बिहार के नवादा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस जनसभा से पहले उन्हें सासाराम में सम्राट अशोक की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित होना था। लेकिन, रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के चलते उनका यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

इसको लेकर उन्होंने कहा है, “​​​मुझे सासाराम जाना था। वहाँ सम्राट अशोक की जयंती पर कार्यक्रम होना था। लेकिन दुर्भाग्य है कि वहाँ लोग मारे जा रहे हैं। गोलियाँ चलाई जा रही हैं। आँसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। इसलिए मैं वहाँ नहीं जा सका। मैं वहाँ की जनता से यहीं से क्षमा माँगता हूँ। अगले दौरे में सासाराम में सभा जरूर करूँगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि बिहार में जल्द ही शांति हो। मैने सुबह राज्यपाल को फोन किया तो ललन सिंह जी (जदयू अध्यक्ष) बुरा मान गए कि आप बिहार की चिंता क्यों करते हैं? अरे भाई, मैं देश का गृहमंत्री हूँ और बिहार की कानून-व्यवस्था भी देश का एक हिस्सा है। आप नहीं सँभाल नहीं सकते। इसलिए हमें चिंता करनी पड़ रही है।”

अमित शाह ने आगे कहा है, “नीतीश कुमार की सत्ता की भूख ने उन्हें लालू की गोद में बैठने पर मजबूर कर दिया। हमारी कोई मजबूरी नहीं है। हम जनता के बीच जाएँगे। लोगों को बताएँगे। महागठबंधन की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। मैंने ऐसी स्वार्थी सरकार नहीं है, जिसमें एक व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनना है और लालू यादव के बेटे को मुख्यमंत्री बनना है। इसमें बिहार की जनता पिस रही है। मैं लालू जी को कहना चाहता हूँ कि नीतीश बाबू प्रधानमंत्री तो बनने से रहे। वहाँ जगह खाली नहीं है। देश की जनता ने तय किया है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके बाद नीतीश बाबू तेजस्वी यादव को कभी भी मुख्यमंत्री बनने नहीं देंगे।”

गृहमंत्री ने यह भी कहा है, “बिहार की सरकार बुरी नीयत और बुरी नीति की ‘BAD’ सरकार है। भ्रष्टाचार का B, अराजकता का A और दमन का D, इन तीनों से मिलकर ये ‘BAD’ सरकार बनी है। इस बुरी सरकार को उखाड़कर फेंक देना है। सरकार के सहयोगी विधायक हर रोज नीतीश कुमार का विरोध कर रहे हैं। इनके आधे सांसद भाजपा के दरवाजे खटखटा रहे हैं। यदि किसी को इस बात का संशय है कि चुनाव के बाद भाजपा फिर से नीतीश कुमार के साथ गठबंधन कर सकती तो मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि इन लोगों के लिए भाजपा के दरवाजे बंद हो चुके हैं।”

उन्होंने यह भी कहा है, “तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को साँप कहा, पलटू चाचा कहा, धोखेबाज कहा, अहंकारी कहा और तो और गिरगिट तक कह डाला। लेकिन प्रधानमंत्री बनने के मोह में नीतीश कुमार आज उनके साथ सरकार में हैं। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद ये सरकार गिरने वाली है। इसके बाद भाजपा की सरकार बनने वाली है। मोदी जी जनता को भ्रष्टाचार और कालाबाजारी से मुक्ति दिलाकर कानून व्यवस्था ठीक करेंगे।”

अमित शाह ने आगे कहा है, “नीतीश कुमार ने अपने जीवन में कई पार्टियाँ बदली हैं। कई लोगों को धोखा दिया है। लेकिन जिन लोगों के साथ आज सरकार बनाई है उन लोगों ने बिहार की जनता को क्या दिया? केंद्र सरकार ने 2009 से 2014 तक सिर्फ 50 हजार करोड़ रुपए दिया था। लेकिन 2014 से 2019 तक मोदी से ने 1 लाख 9 हजार करोड़ रुपए बिहार को दिया है। केंद्र की सरकार ने बिहार को दोगुना से अधिक पैसा दिया है। आज पूरा बिहार चिंतित है। बिहार शरीफ में आग लगी है। सासाराम में आग लगी है। सबको चिंता हो रही है। 2024 में मोदी जी को 40 में 40 सीटें दीजिए और 2025 में भाजपा की सरकार बनाइये। इसके बाद भाजपा सरकार दंगा करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे। भाजपा सरकार में दंगे नहीं होते।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘ममता बनर्जी का ड्रामा स्क्रिप्टेड’: कॉन्ग्रेस नेता अधीर रंजन ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कहा – ‘दिल्ली में संत, लेकिन बंगाल में शैतान’

अधीर ने यह भी कहा कि चुनाव हो या न हो, बंगाल में जिस तरह की अराजकता का सामना करना पड़ रहा है, वो अभूतपूर्व है।

जैसा राजदीप सरदेसाई ने कहा, वैसा ममता बनर्जी ने किया… बीवी बनी सांसद तो ‘पत्रकारिता’ की आड़ में TMC के लिए बना रहे रणनीति?...

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी भविष्यवाणी TMC सांसद सागरिका घोष के शौहर राजदीप सरदेसाई ने पहले ही कर दी थी।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -