Homeराजनीतिलोकसभा चुनाव से पहले यूपी सरकार का कैबिनेट विस्तार, 4 नए मंत्रियों ने ली...

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी सरकार का कैबिनेट विस्तार, 4 नए मंत्रियों ने ली शपथ: पीएम मोदी और सीएम योगी को दिया धन्यवाद

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का मंगलवार (5 मार्च 2024) को विस्तार हुआ। मंत्रिमंडल में कुल 4 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनके नाम सुनील शर्मा, ओम प्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान और अनिल कुमार हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में शाम 5 बजे इन सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का मंगलवार (5 मार्च 2024) को विस्तार हुआ। मंत्रिमंडल में कुल 4 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनके नाम सुनील शर्मा, ओम प्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान और अनिल कुमार हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में शाम 5 बजे इन सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई दी है। उन्होंने विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा करने में सभी मंत्रियों से सहयोग की अपेक्षा भी जताई है।

शपथ लेने वालों में अनिल कुमार अनुसूचित जाति से आते हैं। वह राष्ट्रीय लोकदल (RLD) से मुजफ्फरनगर की पुरकाजी विधानसभा से जीत कर आए हैं। अनिल कुमार जयंत चौधरी के बेहद करीबी माने जाते हैं। शपथ ग्रहण के बाद अनिल कुमार ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अनिल कुमार ने शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जयंत चौधरी को धन्यवाद दिया है। आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अनिल कुमार ने मिलकर मजबूती से लड़ने और जीत हासिल करने का भरोसा जताया।

शपथ लेने वाले दूसरे मंत्री ओम प्रकाश राजभर हैं। ओम प्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। ओम प्रकाश राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। सुभासपा के मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया है। एक अन्य इंटरव्यू में अरुण राजभर ने कहा कि विपक्ष वाले पूरी रात पेट पकड़ कर रोएँगे। अरुण राजभर ने अखिलेश यादव को फ्रस्टेशन का शिकार बताया है।

ओम प्रकाश राजभर योगी सरकार के पहले मंत्रिमंडल में भी मंत्री बनाए गए थे। बीच में वो कुछ समय के लिए समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के सदस्य बनकर खड़े हो गए थे। फ़िलहाल वह जहूराबाद विधानसभा से निर्वाचित हुए हैं। योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हुए तीसरे विधायक दारा सिंह चौहान हैं।

पिछड़े वर्ग से आने वाले दारा भी योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भाजपा के साथ रहे, लेकिन बाद में चुनाव के समय समाजवादी पार्टी के साथ जा मिले थे। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में दारा सिंह चौहान फिर से भाजपा में शामिल हुए। उन्हें घोसी विधानसभा से उपचुनाव भी लड़ाया गया, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

योगी मंत्रिमंडल में जगह बनाने वाले तीसरे मंत्री सुनील शर्मा हैं। वह गाजियाबाद के साहिबाबाद विधानसभा से तीसरी बार विधायक चुनकर आए हैं। सबसे अधिक वोट से चुनाव जीतने के कारण उनका नाम “लिम्का बुक ऑफ इंडिया” की रिकॉर्ड लिस्ट में भी दर्ज है। साल 2022 में सुनील शर्मा को 2 लाख 14 हजार 845 वोटों से जीत मिली। यह देश में किसी विधायक की अब तक की सबसे बड़ी जीत थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -