Homeराजनीतिपर्चे ने लिया नया मोड़, केजरीवाल ने गंभीर को भेजा कानूनी नोटिस, 24 घंटे...

पर्चे ने लिया नया मोड़, केजरीवाल ने गंभीर को भेजा कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी माँगने की दी धमकी

गौतम गंभीर ने कहा था, “मुझे शर्म आती है कि अरविंद केजरीवाल जैसा मेरा सीएम है। श्रीमान आप सीएम हैं और किसी को आपके गंदे दिमाग को साफ करने के लिए आपके अपने ही 'झाड़ू' की जरूरत है।”

आम आदमी पार्टी की पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ पोस्टरों पर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इसी संबंध में अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार गौतम गंभीर को कानूनी नोटिस भेजा है। इस नोटिस में गौतम गंभीर को लिखित रूप में तत्काल माफी माँगने के लिए कहा गया है और उसे अखबारों और सोशल मीडिया में 24 घंटे के भीतर सच और सही तथ्यों के साथ प्रकाशित करने के लिए कहा है।

दरअसल, गौतम गंभीर ने कहा था, “मुझे शर्म आती है कि अरविंद केजरीवाल जैसा मेरा सीएम है। श्रीमान आप सीएम हैं और किसी को आपके गंदे दिमाग को साफ करने के लिए आपके अपने ही ‘झाड़ू’ की जरूरत है।” इससे पहले इस मसले पर गौतम गंभीर ने आतिशी, अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मानहानि का नोटिस भेजा था। आतिशी ने गंभीर पर उनके निर्वाचन क्षेत्र में उनके खिलाफ ‘आपत्तिजनक और अपमानजक’ भाषा वाली पर्चियाँ बँटवाने का आरोप लगाया था।

गौतम गंभीर ने आतिशी और आम आदमी पार्टी के आरोपों को खारिज कर दिया था और कहा था कि अगर ये आरोप सही साबित हो गए, तो वो अपनी उम्मीदवारी वापस ले लेंगे। इसके साथ ही गंभीर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, “अगर वो ये साबित कर देते हैं कि उस पर्चे से मेरा कोई लेना-देना है, तो मैं जनता के बीच अपने आप को फाँसी लगा लूँगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो अरविंद केजरीवाल को राजनीति से संन्यास लेना होगा। क्या यह चुनौती स्वीकार है?”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -