Homeदेश-समाजरियाजुल हक़ ने बीवी को गिफ्ट की AK-47: TMC का रहा है नेता, BJP...

रियाजुल हक़ ने बीवी को गिफ्ट की AK-47: TMC का रहा है नेता, BJP बोली – बंगाल में तालिबानी शासन को दिया जा रहा बढ़ावा

AK-47 एक घातक हथियार है। इस असॉल्ट राइफल का उपयोग भारतीय सेना और पैरामिलिट्री द्वारा किया जाता है। ऐसे में यदि TMC के पूर्व नेता रियाजुल हक नेअपनी बीवी को असली AK-47 गिफ्ट की है तो यह न केवल चर्चा, बल्कि जाँच का भी विषय है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष के करीबी और तृणमूल कॉन्ग्रेस के पूर्व नेता रियाजुल हक ने अपने निकाह की सालगिरह पर बीवी को AK-47 राइफल गिफ्ट कर दी है। इसकी फोटो भी उसने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। भाजपा ने राज्य में तालिबान शासन को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए इसकी जाँच की माँग की है।

रियाजुल ने 28 अगस्त 2023 दिन सोमवार को बीवी सबीना यास्मीन को AK-47 रायफल गिफ्ट दिया था। जब विवाद बढ़ा तो रियाजुल हक ने सफाई दी है। उसने कहा है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उस पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। यह असली एके-47 नहीं, बल्कि नकली बंदूक है। रियाजुल ने आगे कहा है कि लोग इसको लेकर सवाल कर रहे थे। इसलिए सोशल मीडिया से फोटो डिलीट कर दी।

रियाजुल हक रामपुर हाट ब्लॉक में टीएमसी की अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष था, लेकिन मई 2023 में उसने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि टीएमसी के पूर्व नेता रियाजुल हक को पश्चिम बंगाल की रामपुर हाट सीट से विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी का करीबी भी माना जाता है। ऐसे में भाजपा हमलावर है।

बीरभूम के भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुबो साहा ने कहा है, “रियाजुल को बंदूक कहाँ से मिली, इसकी जाँच होनी चाहिए। मैंने उसका फेसबुक पोस्ट देखा। वह एक पूर्व टीएमसी नेता और राज्य के डिप्टी स्पीकर का करीबी है। इससे क्या संदेश जाता है? क्या यह तालिबान शासन को बढ़ावा है? क्या वह अगली पीढ़ी को जिहादी बनने के लिए प्रेरित करने की कोशिश कर रहे हैं?”

बता दें कि AK-47 एक घातक हथियार है। इस असॉल्ट राइफल का उपयोग भारतीय सेना और पैरामिलिट्री द्वारा किया जाता है। ऐसे में यदि TMC के पूर्व नेता रियाजुल हक नेअपनी बीवी को असली AK-47 गिफ्ट की है तो यह न केवल चर्चा, बल्कि जाँच का भी विषय है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय हितों की अनदेखी, मुस्लिम तुष्टिकरण पर जोर: गाँधी परिवार की चाहत- इजरायल को छोड़ फिलिस्तीन का समर्थन करे मोदी सरकार, अखबारी लेख में...

भाजपा का आरोप है कि कॉन्ग्रेस विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी वोट-बैंक की राजनीति कर भारत की वैश्विक छवि कमजोर करती है।

जब भगवान पड़ते हैं बीमार… पुरी की जगन्नाथ परंपरा में 15 दिनों तक बंद हो जाते हैं मंदिर के द्वार: जानें भक्त-भगवान के इस...

पुरी में देव स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ के बीमार होने, अनसर गृह में विश्राम, गुप्त सेवा और रथयात्रा से जुड़ी अनोखी सनातन परंपरा।
- विज्ञापन -