Homeविविध विषयअन्य'मेरा बूट सबसे मजबूत' : भाजपा सांसद और विधायक में बहस के बाद हुई...

‘मेरा बूट सबसे मजबूत’ : भाजपा सांसद और विधायक में बहस के बाद हुई जमकर कुटाई

मामला एक प्रोजेक्ट के शिलापट्ट पर नाम लिखवाने को लेकर था। फाउंडेशन स्टोन पर किस का नाम होगा, इसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों लोग आपस में भिड़ पड़े।

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध के बादल छँट चुके हैं लेकिन भाजपा के भीतर आज एक अलग किस्म की जंग देखने को मिली है। ख़बरों में आज उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाला वीडियो देखने को मिला है। वीडियों में संत कबीर नगर के विधायक और सांसद आपस में ही भिड़ गए। बातों की गरमा-गर्मी हाथापाई और एक दूसरे पर जूता-चप्पल चलाने पर भी आ गई। मामला इतना बढ़ गया कि बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने विधायक राकेश सिंह पर जूता फेंक दिया।

मामला एक प्रोजेक्ट के शिलापट्ट पर नाम लिखवाने को लेकर था। फाउंडेशन स्टोन पर किस का नाम होगा, इसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों लोग आपस में भिड़ पड़े। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी इंजिनियर से कुछ सवाल पूछ रहे हैं, इसी बीच विधायक राकेश सिंह उन सवालों के बीच में कूद पड़ते हैं। 

इस निंदनीय घटना पर उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, “हमने इस निंदनीय घटना का संज्ञान लिया है और दोनों को लखनऊ तलब किया गया है। सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

वामपंथियों से कांग्रेस का पुराना ‘लप्रेक’: अपनों को किनारे कर लेफ्ट के पीछे भागने की आदत क्यों नहीं छूटती?

NSUI को छोड़कर AISA के चेहरों को मंच देना कोई इत्तेफ़ाक नहीं है। सरदार पटेल से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा तक... कांग्रेस ने हमेशा अपने मजबूत नेताओं को किनारे कर वामपंथियों को गले क्यों लगाया?

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।
- विज्ञापन -