Homeराजनीतिचित्रदुर्ग-जयपुर भाजपा जीती, जालंधर कॉन्ग्रेस के खाते में: देश में गठबंधन सरकार के संकेत

चित्रदुर्ग-जयपुर भाजपा जीती, जालंधर कॉन्ग्रेस के खाते में: देश में गठबंधन सरकार के संकेत

जयपुर शहर से उम्मीदवार मंजू शर्मा को जीत हासिल हो गई है। उन्होंने कॉन्ग्रेस के उम्मीदवार प्रताप सिंह खाचरियावास को हराया है। मंजू शर्मा को 8.86 लाख वोट मिले हैं, उन्होंने 3.31 लाख वोट से खाचरियावास को हराया है। खाचरियावास को 5.55 लाख वोट मिले हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान परिणामों में परिवर्तित होने लगे हैं। कुछ सीटों का परिणाम भी सामने आ गया है। देश में जहाँ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है, वहीं कॉन्ग्रेस को भी बड़ा फायदा हुआ है। भाजपा के 2 और कॉन्ग्रेस के 1 उम्मीदवार चुनाव जीत भी गए हैं। रुझानों से देश में गठबंधन सरकार के संकेत लग रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी की जयपुर शहर से उम्मीदवार मंजू शर्मा को जीत हासिल हो गई है। उन्होंने कॉन्ग्रेस के उम्मीदवार प्रताप सिंह खाचरियावास को हराया है। मंजू शर्मा को 8.86 लाख वोट मिले हैं, उन्होंने 3.31 लाख वोट से खाचरियावास को हराया है। खाचरियावास को 5.55 लाख वोट मिले हैं। चित्रदुर्ग से भाजपा प्रत्याशी गोविन्द करजोल भी जीत गए हैं। उन्हें 6.84 लाख वोट मिले हैं। उन्होंने कॉन्ग्रेस उम्मीदवार बीएन चन्द्रप्पा को 48,000 वोट से हराया है।

वहीं कॉन्ग्रेस ने भी पंजाब से अपना खाता खोला है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी जीत हासिल की है। वह जालन्धर लोकसभा सीट से जीते हैं। उन्होंने भाजपा के सुशील रिंकू को हराया है। चरणजीत सिंह चन्नी को 3.9 लाख हासिल हुए हैं। उन्होंने सुशील रिंकू को 2.14 लाख से हराया है। आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए सुशील रिंकू को 2.14 लाख वोट मिले। वह 2019 में AAP से सांसद बने थे।

इसके अलावा रायबरेली और वायनाड से राहुल गाँधी की जीत तय मानी जा रही है। इसके अलावा अमेठी से किशोरी लाल शर्मा की जीत भी तय है। उत्तर प्रदेश के अंदर सपा 30 से अधिक सीट पर आगे चल रही है। भाजपा को 240 के आसपास सीटों पर देश में आगे है। हालाँकि, NDA को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है। NDA को 290 से अधिक सीट मिली हैं। ऐसे में देश आगे NDA की गठबंधन सरकार बनेगी। इसको लेकर बुधवार (4 जून, 2024) को NDA की दिल्ली में बैठक है, जिसमें NDA पार्टियाँ शामिल होंगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -