Sunday, September 1, 2024
Homeराजनीतिमंडी की 'क्वीन' बनीं कंगना रनौत, मथुरा में जीत की हैट्रिक लगाने की राह...

मंडी की ‘क्वीन’ बनीं कंगना रनौत, मथुरा में जीत की हैट्रिक लगाने की राह पर हेमा मालिनी: जानिए निरहुआ से लेकर पवन सिंह तक भोजपुरी स्टारों का क्या है हाल

चुनावी मैदान में हिमाचल के मंडी से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पहली बार उतरी हैं। वहीं तीसरी बार मथुरा से हेमा मालिनी, पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी और गोरखपुर से रवि किशन हैं। मेरठ से अरुण गोविल हैं, पवन सिंह काराकाट से हैं और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आजमगढ़ से हैं।

साल 2024 के लोकसभा चुनावों में कई टीवी-फिल्मों के जाने-माने चेहरे भी प्रत्याशी बनकर उतरे थे। मतगणना वाले दिन उनकी अपनी-अपनी सीटों पर क्या स्थिति है ये देखने लायक हैं। इस बार के चुनावी मैदान में हिमाचल के मंडी से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पहली बार उतरी हैं। वहीं तीसरी बार मथुरा से हेमा मालिनी, पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी और गोरखपुर से रवि किशन हैं। मेरठ से अरुण गोविल हैं, पवन सिंह काराकाट से हैं और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आजमगढ़ से हैं।

आइए जानते हैं कि इन सभी नेताओं की स्थिति क्या है।

कंगना रनौत

हिमाचल के मंडी से कंगना रनौत भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हैं। अभी तक इस सीट पर नतीजे घोषित नहीं हुए लेकिन सुबह से लेकर अभी तक कंगना रनौत ने यहाँ से बढ़त बनाई हुई है। कंगना खबर लिखने तक 71 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 5 लाख 12 हजार वोट मिले हैं। वहीं कॉन्ग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 4लाख 41 हजार के आसपास वोट मिले हैं।

अरुण गोविल

मेरठ सीट से भाजपा प्रत्याशी बनकर खड़े हुए अरुण गोविल को अभी तक के आँकड़ों के हिसाब से 3 लाख 85 हजार वोट मिले हैं, लेकिन इतने वोट पाने के बाद अभी वो दूसरे नंबर पर हैं क्योंकि समाजवादी पार्टी की सुनीता वर्मा को 3 लाख 92 हजार वोट मिले हैं। ईसी साइट के अनुसार सुनीता वर्मा करीबन 7603 वोटों से आगे हैं।

हेमा मालिनी

उत्तरप्रदेश राज्य की मथुरा लोकसभा सीट से खड़ी हेमा मालिनी धर्मेंद्र यादव 2 लाख 24 हजार के आसपास वोटों से लीड कर कर रही हैं। अभी तक उन्हें 3 लाख 64 हजार+ वोट मिले हैं। वहीं कॉन्ग्रेस प्रत्याशी मुकेश ढांगर के हिस्से सिर्फ 1 लाख 39 हजार वोट मिले हैं।

रवि किशन

उत्तरप्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने रवि किशन को उतारा हुआ है। रवि किशन को इस समयट तक 3 लाख 42 हजार वोट मिले हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की काजल निशाद को 43 हजार वोटों से पीछे किया हुआ है।

दिनेश लाल यादव

आजमगढ़ की लोकसभा सीट से किस्मत आजमाने उतरे दिनेश लाल यादव दूसरे नंबर पर है। उन्हें 1 लाख 36 हजार वोट मिले हैं और जो समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव इस सीट से लीड कर रहे हैं उन्हें 2 लाख 27 हजार के आसपास वोट मिल चुके हैं। वो 91 हजार वोटों से आगे हैं।

पवन सिंह

बिहार के काराकाट से चुनावी मैदान में निर्दलीय उतरे पवन सिंह तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें अब तक 1 लाख 18 हजार+ वोट मिले हैं, लेकिन उनसे आगे उपेंद्र कुशवाहा हैं तो 1 लाख 25 हजार के करीब वोट पाकर और फिर सीपीएम पार्टी के राजा राम सिंह हैं जो इस सीट पर लीड कर रहे हैं। राजा राम सिंह को अभी तक 1 लाख 81 हजार के करीब वोट मिला है।

मनोज तिवारी

राजधानी की उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से चुनावी मैदान में खड़े मनोज तिवारी 5 लाख 67 हजार वोट पाकर आगे हैं। उन्होंने कॉन्ग्रेस के कन्हैया कुमार को 1 लाख 37 हजार वोटों से पीछे किया हुआ है। कन्हैया को 4 लाख 30 हजार वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अभी स्पष्ट सामने नहीं आए हैं। लेकिन एनडीए गठबंधन को इस समय 294 सीट मिल चुकी है और इंडी गठबंधन को 232 सीट मिलती दिखाई दे रही है। भाजपा के प्रत्याशी 241 सीट पर लीड कर रहे हैं। इनमें से 3 की जीत हो चुकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जनता की समस्याएँ सुन रहे थे गिरिराज सिंह, AAP पार्षद शहज़ादुम्मा सैफी ने कर दिया हमला: दाढ़ी-टोपी का नाम ले बोले केंद्रीय मंत्री –...

शहजादुम्मा मूल रूप से बेगूसराय के लखमिनिया का रहने वाला है। वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है जो वर्तमान में लखमिनिया से वार्ड पार्षद भी है।

चुनाव आयोग ने मानी बिश्नोई समाज की माँग, आगे बढ़ाई मतदान और काउंटिंग की तारीखें: जानिए क्यों राजस्थान में हर वर्ष जमा होते हैं...

बिश्नोई समाज के लोग हर वर्ष गुरु जम्भेश्वर को याद करते हुए आसोज अमावस्या मनाते है। राजस्थान के बीकानेर में वार्षिक उत्सव में भाग लेते हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -