Homeराजनीतिकर्नाटक कॉन्ग्रेस में उठापटक तेज, AICC ने प्रदेश कमिटी को किया भंग

कर्नाटक कॉन्ग्रेस में उठापटक तेज, AICC ने प्रदेश कमिटी को किया भंग

लोकसभा चुनाव के बाद राज्यों में हुए पार्टी के प्रदर्शन का आकलन करने को लेकर एक कमिटी बनाई गई थी। कमिटी की रिपोर्ट के बाद ही नाराज AICC ने यह फैसला लिया है।

कर्नाटक कॉन्ग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहाँ सियासी उठापटक तेज हो गई है। ऑल इंडिया कॉन्ग्रेस कमिटी (AICC) ने कर्नाटक की प्रदेश कमिटी को भंग करने का फैसला किया है। हालाँकि आश्चर्यजनक रूप से प्रदेश कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष अपने पद पर बने रहेंगे।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्यों में हुए पार्टी के प्रदर्शन का आकलन करने को लेकर एक कमिटी बनाई गई थी। अभी तक यही माना जा रहा है कि उस कमिटी की रिपोर्ट के बाद ही नाराज AICC ने यह फैसला लिया है।

इससे पहले कर्नाटक कॉन्ग्रेस से ही एक और खबर आई थी – कॉन्ग्रेस ने पूर्व मंत्री रौशन बेग को पार्टी-विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया है। हाल ही में उन्होंने लोकसभा चुनाव में करारी हार को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं की आलोचना की थी, जिस कारण उन्हें कर्नाटक प्रदेश कॉन्ग्रेस कमिटी ने निलंबित करने का निर्णय लिया।

सोचने वाली बात यह है कि जिस कर्नाटक प्रदेश कॉन्ग्रेस कमिटी ने रौशन बेग को पार्टी से निकाला, क्या उसे जरा भी अंदाजा होगा कि अगले कुछ घंटों में वो लोग भी रफा-दफा कर दिए जाएँगे! शायद नहीं। कॉन्ग्रेस की उठा-पटक वाली राजनीति में अभी और भी बहुत कुछ देखना शायद बाकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -