Homeराजनीति'देशभर में सबसे ज्यादा शराब MP की महिलाएँ पीती हैं…' मध्य प्रदेश के कॉन्ग्रेस...

‘देशभर में सबसे ज्यादा शराब MP की महिलाएँ पीती हैं…’ मध्य प्रदेश के कॉन्ग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया पियक्कड़ तो बिफर गए CM मोहन यादव: कहा- देश की संस्कृति का अपमान, जनता देगी जवाब

जीतू पटवारी ने नशा, बेरोजगारी और कुपोषण के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमला बोला। इस दौरान महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर बैठे। उन्होंने कहा, "हमे तमगा मिला है कि महिलाएँ पूरे देश में सबसे ज्यादा शराब कहीं पीती हैं तो मध्य प्रदेश में पीती हैं।"

कॉन्ग्रेस के नेता जीतू पटवारी के महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान ने इन दिनों हलचल मचाई हुई है। कॉन्ग्रेस ने जिसे मध्य प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है, उसी प्रदेश की महिलाओं पर जीतू पटवारी ने अभद्र टिप्पणी की है। कॉन्ग्रेस नेता ने दावा किया कि देशभर में सबसे ज्यादा शराब मध्य प्रदेश की महिलाएँ पीती हैं।

जीतू पटवारी ने नशा, बेरोजगारी और कुपोषण के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमला बोला। इस दौरान महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर बैठे। उन्होंने दावा किया, “हमे तमगा मिला है कि महिलाएँ पूरे देश में सबसे ज्यादा शराब कहीं पीती हैं तो मध्य प्रदेश में पीती हैं।”

सीएम मोहन यादव ने कॉन्ग्रेस अध्यक्ष से माफी माँगने को कहा

कॉन्ग्रेस नेता के विवादित बयान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पलटवार किया। सीएम ने कहा कि पटवारी कि टिप्पणी उनकी संकीर्ण सोच को दिखाती है और यही कॉन्ग्रेस की असल मानसिकता है। सीएम ने कहा कि इसका जवाब जनता जरूर देगी।

सीएम ने यही भी कहा कि कॉन्ग्रेस ने कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं किया है। साथ ही सीएम मोहन यादव ने कॉन्ग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से माफी माँगने और जीतू पटवारी को पद से हटाने की माँग की है। सीएम ने कहा, “लाडली बहनों को शराबी कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बयान न सिर्फ महिलाओं बल्कि पूरे प्रदेश की संस्कृति के लिए अपमान है।”

प्रधेश के सीएम ने आगे कहा, “कांग्रेस के नेताओं के ऐसे बयान नए नहीं हैं। पहले भी एक नेता ने कहा था कि लाडली बहनों को बोरे में बंद कर देंगे। आज हरतालिका तीज के दिन ऐसा बयान देना और भी शर्मनाक है। हमारी सरकार इस तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता कॉन्ग्रेस को इसका पूरा हिसाब चुकाएगी।”

जीतू पटवारी का यह विवादित बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर महिलाएँ उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रही हैं।

जब कॉन्ग्रेस MLA ने RSS पर की थी अभ्रद टिप्पणी

यह पहली बार नहीं है जब प्रदेश कॉन्ग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष जीतू पटवारी विवादित बयान के कारण चर्चा में हों। जीतू पटवारी पर दर्ज FIR के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुँचे कॉन्ग्रेस MLA साहब सिंह गुर्जर ने भी RSS पर अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, “जो मर्द थे वे जंग में गए, जो हि@$ थे वे संघ में गए।

कॉन्ग्रेस MLA के इस विवादित बयान पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तारी तर की घोषणा कर दी थी। तब भी जीतू पटवारी ने कॉन्ग्रेस MLA के बयान का विरोध नहीं किया बल्कि मामले पर चुप्पी साध ली थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PoK पर जमीनी रिपोर्टिंग से घबराया पाकिस्तान, अल जजीरा पर बैन ठोका: जानिए इस्लामाबाद कैसे नैरेटिव बिगड़ने पर निकाल रहा मीडिया पर गुस्सा

पाकिस्तान ने POK विरोध प्रदर्शनों के कवरेज को लेकर अलजजीरा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस्लामी मुल्क में इस चैनल की अच्छी खासी पैठ है।

10 साल की जेल, ₹7 लाख जुर्माना और गैर-जमानती अपराध: महाराष्ट्र में अवैध धर्मांतरण कराने वालों पर कसेगा शिकंजा, लागू हुआ कड़ा कानून; जानिए...

महाराष्ट्र में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 लागू हो गया है। राष्ट्रपति मुर्मू के हस्ताक्षर होने के बाद राज्य सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया।
- विज्ञापन -