Homeराजनीतिदलाई लामा का बड़ा खुलासा: चीन से सख्ती से निपटने पर विचार कर रहे...

दलाई लामा का बड़ा खुलासा: चीन से सख्ती से निपटने पर विचार कर रहे थे पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री

लाल बहादुर शास्त्री के बारे में दलाई लामा ने बताया कि जब वह उनसे मिले तब शास्त्री जी चीन से सख्ती से निपटने पर विचार कर रहे थे। अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में दलाई लामा ने कहा कि जब वे उनसे बातचीत कर रहे थे तब वाजपेयी को झपकी आ गई थी। लेकिन दलाई लामा ने जैसे ही पाकिस्तान का नाम लिया, वाजपेयी नींद से उठ कर चौकन्ने हो गए और......

तिब्बत के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाई लामा ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को लेकर बड़ा खुलासा किया है। चीन हमेशा से भारत को समय-समय पर परेशान करता रहा है। 1962 के भारत-चीन युद्ध में भारत को हार मिली थी। दलाई लामा ने चीन और भारत के प्रधानमंत्रियों को लेकर अपनी बात रखी।

दलाई लामा ने ये बातें दैनिक भास्कर को दिए गए इंटरव्यू में कही। लाल बहादुर शास्त्री के बारे में दलाई लामा ने बताया कि जब वह उनसे मिले तब तत्कालिन पीएम शास्त्री चीन से सख्ती से निपटने पर विचार कर रहे थे। अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में दिलचस्प वाकया सुनाते हुए दलाई लामा ने कहा कि जब वे उनसे बातचीत कर रहे थे तब वाजपेयी को झपकी आई थी। लेकिन दलाई लामा ने जैसे ही पाकिस्तान का नाम लिया, वाजपेयी नींद से उठ कर चौकन्ने हो गए और ध्यान से बातें सुनने लगे।

दैनिक भास्कर में प्रकाशित दलाई लामा का इंटरव्यू (साभार सहित)

दलाई लामा ने बताया कि चीन भी अब समझ गया है कि उसकी पुरानी नीति सफल नहीं होगी। इसीलिए वह जिस तिब्बती परंपरा को अपना बताता था, उसे अब नालंदा का मानने लगा है। दलाई लामा ने ख़ुद को भारत का बेटा बताते हुए कहा कि वे दिमागी रूप से कई आधुनिक भारतीयों से भी ज्यादा भारतीय हैं। उन्होंने खुलासा किया कि कई चीन के नागरिक भी भारत को महानतम लोकतंत्र बताते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -