Homeराजनीतिदंगों में इशरत जहाँ हुई गिरफ्तार तो भड़की कॉन्ग्रेस, बोली- एकतरफा कार्रवाई कर रही...

दंगों में इशरत जहाँ हुई गिरफ्तार तो भड़की कॉन्ग्रेस, बोली- एकतरफा कार्रवाई कर रही दिल्ली पुलिस

"देश के अंदर और दिल्ली में हाल के घटनाक्रमों से कुछ बुनियादी सवाल उठते हैं। विरोध करना लोगों का अधिकार है। शासन-प्रशासन का रवैया चिंताजनक है।"

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंदू विरोधी दंगों में विपक्षी दलों के नेताओं की संलिप्तता भी सामने आ रही है। पार्षद ताहिर हुसैन दंगों का सरगना बनकर उभरा है। स्थानीय लोगों के अनुसार उसकी इमारत में करीब 3000 दंगाई जमा थे जिन्होंने हिंदुओं पर पत्थर और पेट्रोल बम बरसाए। गोलियॉं चलाई। आईबी अधिकारी अंकित शर्मा सहित कई की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। ताहिर को आप ने पार्टी से निलंबित कर दिया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह फरार है। इसी तरीके से कॉन्ग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहॉं पर भी भीड़ को उकसाने का आरोप लगा है। उसकी भी गिरफ्तारी हुई है।

इसके बाद से कॉन्ग्रेस दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई है। हालाँकि वह साफ तौर परइशरत का नाम लेने से बच रही है। कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए दिल्ली पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने उच्चतम न्यायालय से इस मामले में दखल देने की अपील की है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शर्मा ने यह दावा भी किया कि हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं। लोगों में अब भी भय का माहौल है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “देश के अंदर और दिल्ली में हाल के घटनाक्रमों से कुछ बुनियादी सवाल उठते हैं। विरोध करना लोगों का अधिकार है। शासन-प्रशासन का रवैया चिंताजनक है।”

कॉन्ग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट से इन मामलों में न्याय सुनिश्चित करवाने के लिए ‘न्यायमित्र’ की नियुक्ति की माँग की है। करनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि राजद्रोह के मामले का दुरुपयोग किया जा रहा है। आनंद शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा, “दिल्ली हिंसा में पहले कुछ दिनों तक जानबूझकर कार्रवाई नहीं हुई। जवाबदेही तय होनी चाहिए। अब जो कार्रवाई हो रही है वह एकतरफा है। जो लोग धरने पर थे उन पर संगीन धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -