Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस नेता अधीर रंजन के खिलाफ मध्य प्रदेश में FIR, महामहिम द्रौपदी मुर्मू को...

कॉन्ग्रेस नेता अधीर रंजन के खिलाफ मध्य प्रदेश में FIR, महामहिम द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहने का मामला

"देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के खिलाफ जिस प्रकार से अधीर रंजन ने टिप्पणी की है उस से पूरा देश और ख़ास कर महिला व आदिवासी समाज आहत है। हम अधीर रंजन पर कड़ी कार्रवाई की माँग करते हैं।"

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कॉन्ग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर मध्य प्रदेश के डिंडोरी में FIR दर्ज कर ली गई है। डिंडोरी के एडिशनल SP मरकाम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि केस को दिल्ली ट्रांसफर किया जा रहा है। यह FIR भाजपा के एक नेता की शिकायत पर 28 जुलाई 2022 (गुरुवार) को दर्ज हुई है।

पुलिस के मुताबिक, “आवेदक का नाम ओम प्रकाश ध्रुवे है। आवेदक ने भारत के राष्ट्रपति पर अधीर रंजन के बयान पर कार्रवाई की माँग की है। यह घटना दिल्ली में घटी है इसलिए थाना कोतवाली, जिला डिंडोरी में जीरो FIR दर्ज कर के केस को दिल्ली भेजा जा रहा है।”

शिकायतकर्ता ओम प्रकाश भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री भी हैं। शिकायतकर्ता ने कहा, “देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के खिलाफ जिस प्रकार से अधीर रंजन ने टिप्पणी की है उस से पूरा देश और ख़ास कर महिला व आदिवासी समाज आहत है। हम अधीर रंजन पर कड़ी कार्रवाई की माँग करते हैं।”

देश भर में हो रहा विरोध प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ देश भर में भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन में केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। दिल्ली में अधीर रंजन के घर के आगे पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। अब वहाँ बैरिकेड लगा दिए गए हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार (28 जुलाई, 2022) को कॉन्ग्रेस राज्यसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द से सम्बोधित किया था। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने अधीर रंजन को नोटिस भेज कर जवाब माँगा है जिसकी सुनवाई आगामी 3 अगस्त को है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।

बंगाल मे शुभेंदु सरकार के 100 दिन पूरे: जानिए ममता राज जाने से राज्य में क्या-क्या हुए परिवर्तन

अब जब बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन 100 दिनों के भीतर बंगाल की तस्वीर कितनी बदली है?
- विज्ञापन -