Homeराजनीतिअमित शाह ने मोदी के लिए कहा- इसकी अकल मार रखी है लोगों ने:...

अमित शाह ने मोदी के लिए कहा- इसकी अकल मार रखी है लोगों ने: सतपाल मलिक का दावा, वीडियो में PM को बताया घमंडी

"मैं जब किसानों के मामले पर प्रधानमंत्री से मिलने गया तो मेरी 5 मिनट में लड़ाई हो गई। वो बहुत घमंड में थे। जब मैंने उन्हें कहा कि 500 लोग मर गए। तुम तो कुतिया मरती है तो चिट्ठी भेजते हो। तो उसने कहा- वे मेरी वजह से मरे हैं?"

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दावा किया है कि पीएम मोदी ने उनके साथ ‘घमंडी’ जैसा व्यवहार किया और किसानों के मुद्दे पर चर्चा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा है कि उनकी चर्चा 5 मिनट के भीतर बहस में बदल गई।

मेघालय के राज्यपाल को हरियाणा के दादरी में एक कार्यक्रम में यह दावा करते हुए देखा गया। मलिक ने दावा किया, “मैं जब किसानों के मामले पर प्रधानमंत्री से मिलने गया तो मेरी 5 मिनट में लड़ाई हो गई। वो बहुत घमंड में थे। जब मैंने उन्हें कहा कि 500 लोग मर गए। तुम तो कुतिया मरती है तो चिट्ठी भेजते हो। तो उसने कहा- वे मेरी वजह से मरे हैं?”

सत्यपाल मलिक ने आगे दावा किया कि उन्होंने पीएम से कहा, “हाँ आपके लिए तो मरे थे, जो आप राजा बने हुए हो तो उनकी वजह से। उन्होंने कहा कि वह अमित शाह से मिले। इस मुलाकत के बारे में बताते हुए सत्यपाल मालिक ने कहा, “मैं अमित शाह से मिला तो उसने कहा…सतपाल, इसकी (PM मोदी) अकल मार रखी है लोगों ने तुम बेफिकर रहो मिलते रहो… ये किसी न किसी दिन…” हालाँकि, मेघालय के राज्यपाल ने यह नहीं बताया कि यह विशेष बैठक कब हुई थी।

पूरे वीडियो में राज्यपाल सत्यपाल मालिक ने पीएम मोदी के लिए अपशब्द बोलते नजर आए। उल्लेखनीय है कि किसान विरोध को लेकर सत्यपाल मलिक महीनों से ऐसे विवादास्पद बयान दे रहे हैं। वह विपक्ष के रुख को दोहराते रहे हैं। कुछ दिन पहले सामने आए एक वीडियो में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को धमकी देते हुए कहा था कि अगर उन्होंने किसानों की माँग पूरी करते हुए कृषि कानून को वापस नहीं लिया तो उनका हाल भी इंदिरा गाँधी (खालिस्तानी आतंकवादियों द्वारा हत्या) जैसा होगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -