Homeराजनीति'मेरे लिए आप अल्लाह जैसे': कॉन्ग्रेस MLA का वीडियो वायरल, गुजरात में मुस्लिमों को...

‘मेरे लिए आप अल्लाह जैसे’: कॉन्ग्रेस MLA का वीडियो वायरल, गुजरात में मुस्लिमों को साधने के लिए कहा- हिंदू इलाके में डिस्पेंसरी नहीं बनने दूँगा

इससे पहले एक और कॉन्ग्रेस नेता चंदनजी ठाकोर का भी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वे दावा कर रहे थे कि केवल मुस्लिम समुदाय ही देश को बचा सकता है और केवल मुस्लिम समुदाय ही कॉन्ग्रेस को वोट देकर सत्ता में ला सकता है।

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा (Gujarat Assembly Election 2022) के लिए 1 और 5 दिसंबर को वोट डलेंगे। नतीजे 8 दिसंबर को आएँगे। चुनाव प्रचार के बीच कॉन्ग्रेस नेता इंद्रजीत परमार (Indrajit Parmar) का एक वीडियो वायरल हुआ है। वे महुधा के निवर्तमान विधायक हैं। वीडियो में वे अपने क्षेत्र के मुस्लिम निवासियों को संबोधित करते हुए उनकी तुलना ‘अल्लाह’ से कर रहे हैं। साथ में यह भी कह रहे हैं कि हिंदू इलाके में कोई डिस्पेंसरी नहीं बनने देंगे।

कॉन्ग्रेस नेता का यह वीडियो गुजरात BJP के महासचिव प्रदीपसिंह वाघेला ने रविवार (20 नवंबर 2022) को शेयर किया। वायरल वीडियो में परमार कह रहे हैं, “कई मुस्लिमों, महिलाओं ने यह अफवाह फैलाई कि आपका विधायक आपके साथ नहीं है। लेकिन मेरे लिए आप मेरे माता-पिता, अल्लाह की तरह हैं। यदि यह डिस्पेंसरी उस क्षेत्र (हिन्दू बहुल क्षेत्र) में चला जाता है, तो यह किसी काम का नहीं है। वे (हिंदू) निजी अस्पतालों में ही जाएँगे। केवल मुस्लिम समुदाय ही है, जो ‘आरोग्य’ में जाता है। मैं आपकी वजह से विधायक बना हूँ। मुस्लिम समुदाय ने मुझे काफी वोट दिए हैं। मैं आपको गारंटी देता हूँ कि मैं वहाँ डिस्पेंसरी नहीं बनने दूँगा।”

हालाँकि, परमार ने दावा किया है कि वीडियो 2017 का है। परमार ने साथ ही अपने ऊपर लगाए गए धार्मिक भेदभाव के आरोपों का खंडन किया है।

इससे पहले एक और कॉन्ग्रेस नेता चंदनजी ठाकोर का भी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वे दावा कर रहे थे कि केवल मुस्लिम समुदाय ही देश को बचा सकता है और केवल मुस्लिम समुदाय ही कॉन्ग्रेस को वोट देकर सत्ता में ला सकता है। यह वीडियो गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार (19 नवंबर 2022)को शेयर किया था।

ठाकोर ने दावा किया था कि कॉन्ग्रेस के अलावा किसी भी राजनीतिक दल ने मुस्लिम समुदाय की बात नहीं की है। उन्होंने दावा किया कि केवल कॉन्ग्रेस ही मुस्लिम समुदाय की बात सुनती है। उन्होंने यह भी कहा कि कॉन्ग्रेस पार्टी मुस्लिमों की रक्षा करती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।
- विज्ञापन -