Thursday, May 2, 2024
Homeराजनीति'मैं मटर छीलने के लिए अध्यक्ष बना हूँ': हिमाचल के होने वाले CM ने...

‘मैं मटर छीलने के लिए अध्यक्ष बना हूँ’: हिमाचल के होने वाले CM ने गाँधी परिवार के हर शख्स को जम कर कहा धन्यवाद, पार्टी अध्यक्ष खड़गे का नाम तक नहीं लिया

प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा वीरभद्र सिंह कॉन्ग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं। वहीं, सुक्खू विधानसभा चुनावों के दौरान प्रचार समिति के प्रमुख थे। मुकेश अग्निहोत्री राज्य में विपक्ष के नेता थे। अग्निहोत्री ने वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने विश्वास जताकर उन्हें नेता प्रतिपक्ष की भूमिका दी थी।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मुख्यमंत्री पद के लिए हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) को चुना है। आज रविवार (11 दिसंबर 2022) को वे प्रदेश में अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। सुक्खू के साथ मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के रूप में नामित होने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री ने गाँधी परिवार का आभार जताया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) का नाम तक नहीं लिया। हालाँकि, शिमला के रिज मैदान में 11 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी और खड़गे शामिल रहेंगे।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “मैं सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी और राज्य की जनता का आभारी हूँ। हमारी सरकार बदलाव लाएगी। लोगों से किए वादे पूरे करना मेरी जिम्मेदारी है। हम प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे।”

सुक्खू ने आगे कहा, “राजनीति की जो सीढियाँ मैंने चढ़ी हैं, उसमें गाँधी परिवार का बहुत योगदान रहा है। हम सत्ता में परिवर्तन के लिए आए हैं।” बता दें कि बस ड्राइवर के बेटे सुक्खू ने अपनी राजनीति की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में की थी। उन्हें राहुल गाँधी ने प्रदेश का पार्टी अध्यक्ष भी बनाया था।

सुखविंदर सिंह के बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पद को लेकर लोग सवाल उठाने लगे हैं। हर्षवर्धन त्रिपाठी नाम के एक शख्स ने लिखा, “सुक्खू जी, जिस कॉन्ग्रेस पार्टी के अध्यक्ष खड़गे जी हैं, उसी की हिमाचल प्रदेश में आप सरकार चलाएँगे ना?”

इसको लेकर मनोज बजाज नाम के यूजर ने भी कटाक्ष किया। उन्होंने सोनिया गाँधी के साथ वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मैडम, क्या मैं मटर छिलने के लिए अध्यक्ष बना हूँ?”

गौरतलब है कि प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा वीरभद्र सिंह कॉन्ग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं। वहीं, सुक्खू विधानसभा चुनावों के दौरान प्रचार समिति के प्रमुख थे। मुकेश अग्निहोत्री राज्य में विपक्ष के नेता थे। उधर मुकेश अग्निहोत्री ने वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने विश्वास जताकर उन्हें नेता प्रतिपक्ष की भूमिका दी थी।

मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य प्रतिभा सिंह समर्थकों को नकारा नहीं जाएगा। प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कोई गुटबाजी नहीं है और सब लोग मिलकर काम करेंगे।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बंगाल, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु…. हर जगह OBC का हक मार रहे मुस्लिम, यूँ ही PM मोदी को नहीं कहना पड़ा- मेरे जीते जी...

पीएम मोदी ने कहा कि वे जब तक जिंदा हैं, तब तक देश में धर्म के आधार पर आरक्षण लागू नहीं होने देंगे। हालाँकि, कुछ राज्यों में मुस्लिम आरक्षण है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन: हनुमानगढ़ी में आशीर्वाद लेने के बाद सरयू घाट पर सांध्य आरती में भी हुईं...

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुँची। राष्ट्रपति ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन किए। वहाँ पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामलला के दर्शन करने पहुंचीं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -