Homeराजनीतिकोरोना खत्म होते ही लागू करेंगे CAA, भ्रष्टाचार, अत्याचार का सिंडिकेट चला रही हैं...

कोरोना खत्म होते ही लागू करेंगे CAA, भ्रष्टाचार, अत्याचार का सिंडिकेट चला रही हैं ममता बनर्जी: बंगाल में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, कहा- ‘यहाँ कानून का राज नहीं’

सीएम ममता पर राज्य में अत्याचार, भ्रष्टाचार और कट मनी का सिंडिकेट चलाने का आरोप लगाया और कहा कि जब तक ये सब खत्म नहीं होगा। बीजेपी लड़ती रहेगी। ममता को 3 बार चुना गया, लेकिन वो सुधर नहीं रही हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार ( 5 मई 2022) को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू करने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerajee) पर आरोप लगाया कि वो अफवाह फैलाती हैं कि सीएए कानून कभी जमीन पर लागू नहीं होगा। लेकिन कोरोना खत्म होते ही सीएए को लागू किया जाएगा। शाह ने कहा कि सीएए एक सच्चाई थी, है और रहेगी।

गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होने सिलीगुड़ी स्थित रेलवे के खेल के मैदान में रैली के दौरान ममता बनर्जी पर जमकर जुबानी हमले किए। सीएम ममता पर राज्य में अत्याचार, भ्रष्टाचार और कट मनी का सिंडिकेट चलाने का आरोप लगाया और कहा कि जब तक ये सब खत्म नहीं होगा। बीजेपी लड़ती रहेगी। ममता को 3 बार चुना गया, लेकिन वो सुधर नहीं रही हैं।

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद की गई राजनीतिक हिंसा का जिक्र करते हुए शाह ने दावा किया कि अब तो राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भी ये मान चुका है कि बंगाल में कानून का नहीं, बल्कि यहाँ जो सत्ता है, उसकी इच्छा का राज चलता है।

बंगाल को ममता ने किया कंगाल

गृह मंत्री ने राज्य में महंगी बिजली को लेकर राज्य सरकार को घेरते हुए दावा किया कि पूरे देश में यहाँ बिजली सबसे अधिक है। वहीं बंगाल में पेट्रोल का दाम 115 रुपए है, जो सबसे अधिक है, जबकि बीजेपी की सरकारों में 105 रुपए ही दाम हैं। उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने पश्चिम बंगाल की आर्थिक रूप से कमर को तोड़कर रख दिया है। देश की आजादी के समय देश की जीडीपी में राज्य का योगदान करीब 30% था, जो कि घटकर अब 3.3 प्रतिशत पर आ गया है।

गोरखाओं का जिक्र करते हुए शाह ने ममता बनर्जी पर गोरखा लोगों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया और कहा कि भाजपा ने सदा गोरखाओं का सम्मान किया है। उन्होंने गोरखाओं को धन्यवाद दिया कि उन्होंने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की सीटें 3 से बढ़ाकर 77 कर दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गोरखपुर से सिलीगुड़ी के बीच 545 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इस पर 31,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -