Homeराजनीतिलड़की को गुस्सा था…इसलिए मारा : कंगना रनौत थप्पड़ केस में कुलविंदर के बचाव...

लड़की को गुस्सा था…इसलिए मारा : कंगना रनौत थप्पड़ केस में कुलविंदर के बचाव में बोले पंजाब CM भगवंत मान, समर्थन देना दूर, सांसद पर ही उठाए सवाल

सीएम भगवंत मान ने सांसद को झापड़ मारने वाले केस में महिला जवान कुलविंदर कौर का पक्ष लिया और कंगना को ही दोषी दिखाया। सीएम मान ने कहा कंगना रनौत के पहले दिए गए बयानों की वजह से लड़की के मन में गुस्सा था जिसकी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया।

हिमाचल प्रदेश के मंडी से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को सरेआम थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ महिला जवान को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुलेआम समर्थन देते गए।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कुलविंदर कौर का पक्ष लेते हुए कंगना को ही दोषी दिखाया। सीएम मान ने कहा कंगना रनौत के पहले दिए गए बयानों की वजह से लड़की के मन में गुस्सा था जिसकी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया।

आगे मीडिया में अपना बयान बैलेंस करने के लिए सीएम मान ने कहा कि जो हुआ वैसा होना नहीं चाहिए थे लेकिन कंगना रनौत को पब्लिक फिगर होने के नाते ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए थे वो फिल्म स्टार हैं और निर्वाचित सांसद है। ऐसी बातें कहना कि सारा पंजाब ही आतंकवादी है, बहुत गलत है।

बता दें कि 6 जून को कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ सुरक्षाकर्मी ने पीछे से आकर झापड़ मारा था। महिला का नाम कुलविंदर कौर है जो कि पंजाब के सुल्तानपुर लोधी की रहने वाली है। इस घटना के बाद कंगना ने पंजाब में बढ़ रहे कट्टरपंथ पर सवाल उठाए थे। वहीं दूसरी ओर कई सिख संगठनों ने कुलविंदर का समर्थन किया था और उसके घर पर जाकर उसे सम्मानित भी करके आए।

ऐसे में सवाल उठे थे कि अगर इस तरह लोग अपनी नाराजगी हिंसक होकर जताने लगे तो देश में अराजकता आ जाएगी, लेकिन कई लोगों को कुलविंदर का झापड़ मारना अच्छा लगा और उन्होंने कंगना से नफरत जाहिर करने के लिए कुलविंदर को खूब सपोर्ट किया। इस घटना के बाद कुलविंद कौर को उसकी ड्यूटी से सस्पेंड कर दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -