Friday, July 18, 2025
Homeराजनीति5 भाषाओं में गाने वाले धृतिश्मन से लेकर PM Cares के लिए म्यूजिकल चैरिटी...

5 भाषाओं में गाने वाले धृतिश्मन से लेकर PM Cares के लिए म्यूजिकल चैरिटी करने वाली साक्षी तक: PM मोदी ने बच्चों को किया सम्मानित

इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों के तहत देश भर से 29 बच्चों को PMRBP-2022 के लिए चुना गया है। पुरस्कार विजेता हर साल गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लेते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार (24 जनवरी, 2022) को ‘राष्‍ट्रीय बालिका दिवस’ (National Girl Child Day) के मौके पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) विजेताओं से बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का उपयोग करके वर्ष 2022 और 2021 के लिए पीएमआरबीपी पुरस्कार विजेताओं को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किए। यह पुरस्कार भारत में रहने वाले 5 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष तक के बच्चों को नवाचार, शैक्षिक उपलब्धि, खेल, कला एवं संस्कृति, समाज सेवा और बहादुरी जैसे क्षेत्रों में असाधारण क्षमता और उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने पर दिया जाता है।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) भी मौजूद थीं। केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जिन बच्चों को सम्मानित किया गया है, उनका जिक्र किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के चंद्राय सिंह चौधरी के बारे में शेयर करते हुए लिखा, “सिर्फ 13 वर्ष की आयु में चंद्राय सिंह ने अपना नाम एशिया बुक और गिनीज़ बुक में दर्ज करवाया है। रोलर स्केटिंग खेल में 48 घंटे चलने वाला प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले चंद्राय को खेल के क्षेत्र में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।”

हरियाणा के आकर्ष कौशल के बारे में स्मृति ईरानी कहती हैं कि वह एक प्रतिभावान नवाचारी हैं। कोरोना से निपटने में सहायतार्थ उन्होंने MIS RTPCR पोर्टल और बेड की उपलब्धता के लिए एक डैशबोर्ड का विकास किया, जो काफी उपयोगी सिद्ध हुआ। उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।

केंद्रीय मंत्री बिहार के पाल साक्षी के बारे में लिखती हैं कि उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में मिसाल कायम की है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ‘PM CARES Fund’ में अपने योगदान के लिए पाल ने ऑनलाइन म्यूजिकल चैरिटी शो का आयोजन किया। उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने आगे लिखा, “5 वर्षीय धृतिश्मन चक्रवर्ती ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2021 हासिल कर सबसे कम उम्र के बहुभाषी गायक के रूप में मिसाल कायम की है। वह संस्कृत सहित 5 भाषाओं में गा सकते हैं। धृतिश्मन को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।”

मीधानश गुप्ता के बारे में स्मृति ईरानी लिखती हैं। पंजाब के 11 वर्षीय मीधानश गुप्ता को समाज सेवा के क्षेत्र में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्होंने एक वेब पोर्टल बनाया है, जो एक ही मंच पर सभी कोविड-19 संबंधित जानकारी प्रदान करता है। उनके वेब-प्लेटफॉर्म देश भर में लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

बता दें कि इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों के तहत देश भर से 29 बच्चों को PMRBP-2022 के लिए चुना गया है। पुरस्कार विजेता हर साल गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लेते हैं। पुरस्कार विजेता को एक पदक, एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस मौलाना को ‘हीरो’ बनाने में जुटा वामपंथी मीडिया, उसका ‘निमिषा प्रिया’ की फाँसी टालने में कोई हाथ नहीं: MEA ने किया साफ; ग्राउंड...

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि निमिषा प्रिया की रिहाई की कोशिशें जारी हैं। मौलाना द्वारा मदद की बात पर MEA ने कहा कि उसे कोई जानकारी नहीं है।

वोटर्स के बदले BLO ने नहीं किए सूची पर साइन, वो लिस्ट मृत मतदाताओं की थी: यूट्यूबर अजीत अंजुम का पटना DM ने किया...

जिस BLO की रिपोर्टिंग के दम पर अजीत अंजुम उछल रहे उसे पटना के DM खारिज किया। बताया कि शांति देवी और चंद्रप्रकाश शाह दोनों मृत मतदाता हैं, जिस पर BLO अपने हस्ताक्षर कर रहे हैं।
- विज्ञापन -