Homeराजनीति61.45% मतदान के साथ ख़त्म हुआ लोकसभा चुनाव 2024 का तीसरा चरण: असम में...

61.45% मतदान के साथ ख़त्म हुआ लोकसभा चुनाव 2024 का तीसरा चरण: असम में सबसे अधिक वोटिंग, 10 केंद्रीय मंत्रियों और 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत EVM में कैद

असम में 75.26 प्रतिशत, बिहार में 56.55 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 66.99 प्रतिशत मतदान, गोवा की 2 लोकसभा सीटों पर 74.27 प्रतिशत मतदान, गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर 56.76 प्रतिशत मतदान, कर्नाटक की 14 लोकसभा सीटों पर 67.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार (07 मई 2024) को 10 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। तीसरे चरण के मतदान में मतदाताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। इस चरण में कुल 61.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सबसे ज्यादा मतदान असम में दर्ज किया गया, जहाँ 75 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है, तो सबसे कम महाराष्ट्र में वोटिंग हुई है, जो 55 प्रतिशत से थोड़ा ही ज्यादा है। चुनाव आयोग ने रात 8 बजे तक मतदान की जानकारी दी है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आँकड़ों के मुताबिक, असम में 75.26 प्रतिशत मतदान हुआ है। असम की 4 लोकसभा सीटों पर मतदान कराया गया। इसके साथ ही बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर कुल 56.55 प्रतिशत मदतान, छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों पर 66.99 प्रतिशत मतदान, दादरा और नागर हवेली और दमन और दीव की 2 लोकसभा सीटों पर 65.23 प्रतिशत मतदान, गोवा की 2 लोकसभा सीटों पर 74.27 प्रतिशत मतदान, गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर 56.76 प्रतिशत मतदान, कर्नाटक की 14 लोकसभा सीटों पर 67.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इसके अलावा मध्य प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों पर 63.09 प्रतिशत मतदान, महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर 54.77 प्रतिशत मतदान, उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर 57.24 प्रतिशत मतदान और पश्चिम बंगाल की 73.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इन 10 केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 10 केंद्रीय मंत्री चुनाव मैदान में थे। इसमें गुजरात की गाँधीनगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात के पोरबंदर से बीजेपी उम्मीदवार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र के रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, उत्तर प्रदेश के आगरा से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, कर्नाटक के धारवाड से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, गुजरात के राजकोट से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, उत्तर गोवा से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक, कर्नाटक के बीदर से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री भगवंत खूबा, गुजरात के खेड़ा भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री देवु सिंह चौहान मैदान में थे।

4 मुख्यमंत्रियों की किस्मत भी EVM में कैद

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 4 पूर्व मुख्यमंत्री भी चुनाव मैदान में थे, जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। इसमें विदिशा से मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बतौर बीजेपी उम्मीदवार, मध्य प्रदेश के राजगढ़ से कॉन्ग्रेस के टिकट पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे और हावेरी से कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई भी चुनाव मैदान में थे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद शहर के रानीप इलाके में निशान स्कूल में अपना वोट डाला। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नाराणपुरा इलाके में एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का उपयोग किया। ये दोनों गांधीनगर लोकसभा सीट के अंतर्गत आते हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उद्योगपति गौतम अडाणी और आध्यात्मिक नेता मोरारी बापू ने भी गुजरात में अपना वोट डाला।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

श्रवण शुक्ल
श्रवण शुक्ल
I am Shravan Kumar Shukla, known as ePatrakaar, a multimedia journalist deeply passionate about digital media. I’ve been actively engaged in journalism, working across diverse platforms including agencies, news channels, and print publications. My understanding of social media strengthens my ability to thrive in the digital space. Above all, ground reporting is closest to my heart and remains my preferred way of working. explore ground reporting digital journalism trends more personal tone.

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।

‘राम मंदिर का चढ़ावा हुआ चोरी’: अखिलेश यादव ने किया दावा, सपा प्रवक्ता ऑपइंडिया से बोले- कोई सबूत नहीं, सूत्रों के आधार पर टहल...

क्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी हुई? अखिलेश यादव के दावे पर सपा प्रवक्ता पवन पांडेय ने माना- कोई ठोस सबूत नहीं। जानिए पूरा विवाद
- विज्ञापन -