Homeराजनीतिसरकार के 100 दिन पूरे होने पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे जाएँगे अयोध्या: संजय...

सरकार के 100 दिन पूरे होने पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे जाएँगे अयोध्या: संजय राउत

"किस मुँह से अयोध्या आओगे, उत्तर प्रदेश की जनता गद्दारों का स्वागत नहीं करती, जिस पार्टी ने राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। उससे दोस्ती करके और उससे गठबंधन करके आप किस झूठी आस्था के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे।"

सामना के संपादक और शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सरकार के 100 दिन पूरे होने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अयोध्या जाएँगे और वहाँ भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे। इससे पहले भी उद्धव अपने पार्टी के विजयी सांसदों के साथ अयोध्या दौरे पर जाना चाहते थे, लेकिन आख़िरी समय में उद्धव का यह दौरा रद्द हो गया था।

एएनआई के ट्वीट के मुताबिक सांसद संजय राउत ने कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे सत्ता में 100 दिन पूरे होने पर अयोध्या जाएँगे और वहाँ दर्शन कर भगवान श्रीराम से आशीर्वाद लेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इसके लिए हमारे गठबंधन के नेताओं को भी साथ आना चाहिए। इतना ही नहीं राउत ने आगे ये भी कहा कि राहुल गाँधी पहले से ही मंदिरों में जाते भी हैं।

महाराष्ट्र से शिवसेना सांसद संजय राउत ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘चलो अयोध्या’ सीएम उद्धव ठाकरे सत्ता में 100 दिन पूरे होने पर अयोध्या जाएँगे। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनको अपने निशाने पर ले लिया।

एक ट्विटर यूजर ने संजय राउत के ट्वीट पर रीट्वीट करते उन्हें गद्दा करार दे दिया और आगे लिखते हुए कहा कि किस मुँह से अयोध्या आओगे, उत्तर प्रदेश की जनता गद्दारों का स्वागत नहीं करती, जिस पार्टी ने राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। उससे दोस्ती करके और उससे गठबंधन करके आप किस झूठी आस्था के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे।

आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे ने पिछले वर्ष जून माह में अपने 18 सांसदों और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन किए थे। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया था। उद्धव ठाकरे के इस अयोध्या दौरे को राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र की मोदी सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाने के रूप में देखा गया था। इसके बाद राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले भी शिवसेना प्रमुख अयोध्या का दौरा करना चाहते थे, उनका 24 नवंबर को अयोध्या दौरे का कार्यक्रम भी बन चुका था लेकिन यह आख़िरी समय में रद्द हो गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -