Homeबड़ी ख़बरलगातार दूसरी बार हरियाणा के CM बने मनोहर लाल खट्टर: दुष्यंत चौटाला ने ली...

लगातार दूसरी बार हरियाणा के CM बने मनोहर लाल खट्टर: दुष्यंत चौटाला ने ली डिप्टी सीएम की शपथ

खट्टर ने बताया कि 57 विधायकों, जिनमें भाजपा के 40, जजपा के 10 और सात निर्दलीय विधायक शामिल हैं, के समर्थन के साथ सरकार गठन के लिए राज्यपाल के समक्ष दावा पेश किया।

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर ने रविवार (अक्टूबर 27, 2019) हरियाणा के सीएम पद की दूसरी बार शपथ ली। वहीं जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला ने राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ स्थित राजभवन में आयोजित किया गया। आज के शपथ ग्रहण में सिर्फ सीएम और डिप्टी सीएम ने ही शपथ ली है। हालाँकि, पहले कैबिनेट मंत्रियों के भी शपथ-ग्रहण की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौरतलब है हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने शनिवार (अक्टूबर 26, 2019) को मनोहर लाल खट्टर को प्रदेश में अगली सरकार बनाने का न्यौता दिया था। जिसके बाद भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद खट्टर ने जजपा और सात निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ प्रदेश में सरकार गठन का दावा पेश किया था। खट्टर ने बताया कि 57 विधायकों, जिनमें भाजपा के 40, जजपा के 10 और सात निर्दलीय विधायक शामिल हैं, के समर्थन के साथ सरकार गठन के लिए राज्यपाल के समक्ष दावा पेश किया।

विधानसभा चुनाव में हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी 50 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। वहीं कॉन्ग्रेस ने 31, दुष्यंत चौटाला की जेजेपी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंताल्या में COP31 की नाकामी, बिना समझौते लौटे करीब 200 देश: जलवायु संकट के बीच गरीब देशों के हिस्से आए खोखले वादे, जानिए सबकुछ

समझौते के मसौदे से कोयला, तेल और गैस यानी जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने या उनसे दूर जाने का साफ जिक्र तक हटा दिया गया।

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।
- विज्ञापन -