Homeराजनीतिममता बनर्जी के MLA ने बिहार के लोगों को बताया 'बीमारी', कहा- बंगाल को...

ममता बनर्जी के MLA ने बिहार के लोगों को बताया ‘बीमारी’, कहा- बंगाल को मुक्त करिए: Video वायरल

मनोरंजन बिहारियों के लिए मंच से कहते हैं, "ये पूछा जाता है कि बंगाल में का बा, अबे, अगर बंगाल में कुछ ना बा तो जाओ बिहार। तुम लोगों से किसने कहा यहाँ बसने को। अगर बिहार में सब बा तो जा $@@%@ बिहार..।"

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कॉन्ग्रेस के एक विधायक मनोरंजन व्यापारी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। वीडियो में मनोरंजन मंच पर चढ़कर बिहारियों को गाली दे रहे हैं। उन्हें कहते सुना जा सकता है- एक बीमारी सौ बीमारी।

इस वीडियो को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को साझा करते हुए और इसमें दिए बयान को हाईलाइट करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा से सवाल किया। उन्होंने लिखा, “बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा से मेरा सवाल है वे अपने नए राजनैतिक सहकर्मी के इन वाहियात बयानों पर क्या सफाई देंगे जब वह आसनसोल में चुनावी प्रचार के लिए जाएँगे?”

उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए इस वीडियो के साथ लिखा, “पहले इनकी ममता बनर्जी बिहारी और यूपी वासियों को बाहरी दिखाती हैं और अब ये बंगाल को बिहारियों से मुक्त चाहते हैं।”

बता दें कि ट्विटर पर साझा की गई इस वीडियो में मनोरंजन को बिहारियों के लिए मंच से गुस्से में कहते सुना जा सकता है, “ये पूछा जाता है कि बंगाल में का बा, अबे, अगर बंगाल में कुछ ना बा तो जाओ बिहार। तुमलोगों से किसने कहा यहाँ बसने को। अगर बिहार में सब बा तो जा $@@%@ बिहार। अगर आपमें बंगाली खून बहता है तो आपको भी जोर जोर से नारा लगाना होगा कि एक बिहारी-सौ बीमारी। यहाँ बीमारी नहीं चाहिए।”

मंच से बिहारियों को निशाना बनाने वाले टीएमसी विधायक ने अपनी बात को जय बांग्ला और जय दीदी कहकर खत्म किया। अब उनकी इसी वीडियो को देख कई लोग गुस्सा उतार रहे हैं। शुभेंदु अधिकारी के अनुसार, मनोरंजन व्यापारी ने ये भड़काऊ बयानबाजी कोलकाता के बुक फेयर में की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -