Homeराजनीति'खान सरनेम के कारण शाहरुख के बेटे को कर रहे टारगेट': आर्यन के बचाव...

‘खान सरनेम के कारण शाहरुख के बेटे को कर रहे टारगेट’: आर्यन के बचाव में महबूबा मुफ्ती ने उगला जहर

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के नेता रवींद्र रैना ने कहा, ''महबूबा मुफ्ती सिर्फ राष्ट्र विरोधी राजनीति करती हैं। उनका सिर्फ अलगाववादियों से, देश को तोड़ने वालों से और लश्कर से लेना-देना है। उनके हर बयान में अलगाववाद दिखता है।"

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में इस समय मुबंई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। वहीं, इस मामले पर राजनीति जारी है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि आर्यन को इसलिए निशाना बनाया गया, क्योंकि उनका सरनेम खान है।

महबूबा मुफ्ती लिखती हैं, ”चार किसानों की हत्या के आरोपित केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे की जगह केंद्रीय एजेंसियाँ 23 साल के लड़के के पीछे हैं, बस इसलिए क्योंकि उसका सरनेम खान है। बीजेपी के कोर वोट बैंक को खुश रखने के लिए मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसा करके न्याय का मजाक उड़ाया जा रहा है।”

महबूबा पर पलटवार करते हुए जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के नेता रवींद्र रैना ने कहा, ”महबूबा मुफ्ती सिर्फ राष्ट्र विरोधी राजनीति करती हैं। उनका सिर्फ अलगाववादियों से, देश को तोड़ने वालों से और लश्कर से लेना-देना है। उनके हर बयान में अलगाववाद दिखता है।” रवींद्र रैना (Ravinder Raina ) ने आरोप लगाया कि महबूबा अपने बयानों से हमेशा समाज में जहर घोलने का काम करती हैं।

गौरतलब है कि पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती इससे पहले भी केंद्र सरकार पर आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने केंद्र पर राजनीतिक लाभ के लिए ‘बाहुबल’ के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा था, “मेरा डर इस तथ्य से और भी बढ़ गया है कि सुधार की बजाए भारत सरकार चुनावों में राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए बाहुबल के इस्तेमाल की नीति जारी रखेगी। इसका कारण उत्तर प्रदेश में होने वाला अगला चुनाव है।”

बता दें कि मुफ्ती ने यह भी कहा था कि कॉन्ग्रेस का 70 साल का शासन बीजेपी से कहीं अधिक बेहतर था। उन्होंने बीजेपी पर तालिबान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मुद्दों पर वोट हासिल करने के लिए राजनीति करने का आरोप भी लगाया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -