Homeराजनीति'पद्म विभूषण देना मुलायम सिंह यादव के सम्मान का मजाक': सपा नेता स्वामी प्रसाद...

‘पद्म विभूषण देना मुलायम सिंह यादव के सम्मान का मजाक’: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने माँगा भारत रत्न, शिवपाल-डिंपल भी आए समर्थन में

सबसे पहले सपा नेता दीपक मिश्रा ने मुलायम को भारत रत्न देने की माँग साल 2020 में उठाई थी। इसके लिए मिश्रा ने करीब 10,000 लोगों के हस्ताक्षर का एक अभियान भी चलाया था। उन्होंने कहा था कि मुलायम तीन बार मुख्यमंत्री और केंद्र में रक्षा मंत्री रहे हैं। वह भारत रत्न के असली हकदार हैं।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को मरणोपरांत मोदी सरकार ने भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया है। हालाँकि, मुलयाम सिंह को ‘भारत रत्न’ देने की माँग फिर से उठ रही है।

रामचरितमानस और कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर विवादित बयान देने वाले सपा के विधान पार्षद स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने भी मुलायम को भारत रत्न देने की माँग की है। उधर, शिवपाल यादव और डिंपल यादव ने भी यही माँग की है।

स्वामी ने कहा, “आदरणीय नेताजी मुलायम सिंह को पद्म विभूषण का सम्मान देकर उनके विशाल व्यक्तित्व, कृतित्व और देश के प्रति किए गए उनके योगदान का मजाक उड़ाया गया है। नेता जी को यदि सम्मानित करना ही था तो भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए था।”

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत रत्न के बजाय मुलायम को पद्म विभूषण देकर उनके सम्मान का मजाक उड़ाया गया है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार की घटिया सोच को दर्शाता है।

मुलायम को पद्म विभूषण देने की घोषणा के बाद उनके भाई शिवपाल सिंह यादव और बड़ी बहू डिंपल यादव ने उनके लिए भारत रत्न की माँग की है। वहीं, मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कहा कि जो मिल गया, उसे स्वीकार करना चाहिए।

इससे पहले अक्टूबर 2022 में यूपी के संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक नवाब इकबाल महमूद ने मुलायम के लिए भारत रत्न की माँग की थी। उन्होंने कहा था कि कहा कि मुलायम सिंह यादव देश के नेता थे। हर दल के नेता उनका सम्मान करते थे और अब भी करते हैं। उन्होंने सबको जोड़ने का काम किया। ऐसी शख्सियत को ‘भारत रत्न’ मिलना चाहिए।

सबसे पहले सपा नेता दीपक मिश्रा ने मुलायम को भारत रत्न देने की माँग साल 2020 में उठाई थी। इसके लिए मिश्रा ने करीब 10,000 लोगों के हस्ताक्षर का एक अभियान भी चलाया था। उन्होंने कहा था कि मुलायम तीन बार मुख्यमंत्री और केंद्र में रक्षा मंत्री रहे हैं। वह भारत रत्न के असली हकदार हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -