Homeराजनीति'मुलायम सिंह यादव को दो भारत रत्न का सम्मान' : सपा विधायक इकबाल महमूद...

‘मुलायम सिंह यादव को दो भारत रत्न का सम्मान’ : सपा विधायक इकबाल महमूद ने उठाई माँग, कहा- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का नाम भी ‘नेताजी’ करो

साल 2020 में सपा नेता दीपक मिश्रा ने इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया था और करीब 10,000 लोगों के हस्ताक्षर का अभियान चला था। उन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री और केंद्र में रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न का असली हकदार बताया था।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद उनके लिए भारत रत्न (Bharat Ratna) की माँग उठी है। यह माँग सपा के संभल से विधायक नवाब इकबाल महमूद ने की है।

सपा विधायक महमूद ने कहा कि मुलायम सिंह यादव देश के नेता थे। हर दल के नेता उनका सम्मान करते थे और अब भी करते हैं। उन्होंने सबको जोड़ने का काम किया। ऐसी शख्सियत को ‘भारत रत्न’ मिलना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) से इस विचार करने के लिए कहा।

इसके पहले समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने बुधवार (12 अक्टूबर 2022) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर नेताजी के नाम से विख्यात मुलायम सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने की माँग की। आईपी सिंह ने अपने पत्र में कहा कि ‘धरती पुत्र’ मुलायम सिंह भारत रत्न की शोभा बढ़ाएँगे।

आईपी सिंह ने अपने पत्र में आगे लिखा कि मुलायम को भारत रत्न देने से हर उस इंसान को साहस मिलेगा, जो शोषण के खिलाफ आवाज उठाना चाहता है। उन्होंने कभी अपनी जमीन नहीं छोड़ी और आजीवन गरीबों के कल्याण की राजनीति करते रहे।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का नाम भी मुलायम सिंह के नाम पर करने की माँग की। उन्होंने कहा कि नेताजी के नाम पर इस एक्सप्रेस-वे का नाम ‘धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव’ रखने का अनुरोध किया है।

यह पहली बार नहीं है, जब मुलायम सिंह यादव के लिए भारत रत्न देने की माँग की गई हो। साल 2020 में सपा नेता दीपक मिश्रा ने इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया था और करीब 10,000 लोगों के हस्ताक्षर का अभियान चला था। उन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री और केंद्र में रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न का असली हकदार बताया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

उमर खालिद की ‘कुर्बानी’ का जश्न मनातीं आरफा खानम, ताहिर हुसैन के लिए भी बहाए थे आँसू: अपने ‘पोस्टर बॉय’ के लिए अदालत पर...

उमर खालिद से ताहिर हुसैन तक, ‘पोस्टर बॉय’ पॉलिटिक्स कैसे काम करती है? आरफा खानम के बयान, अदालतों पर सवाल और सुनवाई में देरी के दावों की पड़ताल।

फर्जी Video, झूठे आरोप, हमले और नफरती बयान… काँवड़ यात्रा को बदनाम करने के लिए वामपंथी-कट्टरपंथी और मीडिया कैसे फैलाते हैं भ्रम, पढ़ें- पूरा...

कैसे काँवड़ यात्रा को लेकर कट्टरपंथी, वामपंथी, बिकाऊ मीडिया सुनियोजित तरीके से निशाना बनाती और त्योहारों को बदनाम करने के लिए भ्रम फैलाती।
- विज्ञापन -