Homeराजनीति'हम 40 करोड़ हैं, हमें कमजोर न समझो': सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने कहा- मथुरा...

‘हम 40 करोड़ हैं, हमें कमजोर न समझो’: सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने कहा- मथुरा में अयोध्या जैसे हालात नहीं होने देंगे

शफीकुर्रहमान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव प्रसाद ने कहा है, "शफीकुर्रहमान अखिलेश यादव की गैंग के हैं। अखिलेश यादव को स्पष्ट करना ही पड़ेगा कि वो मथुरा में मंदिर के पक्ष में हैं या विरोध में?"

उत्तर प्रदेश संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने एक बार भड़काऊ बयान देते हुए कहा है कि भारत में 40 करोड़ से ज्यादा मुस्लिम हैं और इन्हें कमजोर ना समझा जाए। उन्होंने कहा कि मथुरा में अयोध्या जैसे हालत पैदा किए जा रहे हैं। अगर इस बार ऐसा हुआ तो मुस्लिम अपनी कुर्बानी दे देंगे। बर्क का यह बयान सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

TV9 उत्तर प्रदेश को दिए इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेकर उन्होंने कहा, “जो कुछ भी हो रहा है वह आईन (कानून) के खिलाफ हो रहा। वो (केशव प्रसाद मौर्य) जो कुछ भी कह रहे हैं, वो ताकत के बलबूते पर ही कहना चाहते हैं। वो मुसलमानों को कमजोर समझ रहे हैं। मुसलमान कमजोर नहीं है। उस वक्त उन्होंने मस्जिद तोड़कर मंदिर बनवा लिया और अब इसको भी तोड़ना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। जैसे किसानों ने कुर्बानियाँ दी हैं वैसे हम भी देना शुरू कर देंगे।” उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी UP चुनाव हार रही है, इसलिए ऐसे बयान देकर हिन्दू-मुस्लिम को भड़काया जा रहा है। ये सब कुछ चुनाव जीतने के लिए किया जा रहा है।

गौरतलब है कि उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हाल ही में ट्वीट कर कहा था कि अब ‘मथुरा की तैयारी है’। शफीकुर्रहमान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव प्रसाद ने कहा है, “शफीकुर्रहमान अखिलेश यादव की गैंग के हैं। अखिलेश यादव को स्पष्ट करना ही पड़ेगा कि वो मथुरा में मंदिर के पक्ष में हैं या विरोध में?”

गौरतलब है कि शफीकुर्रहमान बर्क इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। इसी साल अगस्त में उन्होंने तालिबान की तारीफ़ करते हुए कहा था कि तालिबान एक ऐसी ताकत है, जिसने रूस और अमेरिका जैसे शक्तिशाली देशों को भी अपने देश पर कब्जा नहीं करने दिया। कोरोना महामारी पर साल जून में उन्होंने कहा था, “कोरोना कोई बीमारी नहीं है बल्कि आजादे इलाही है, जो अल्लाह के सामने गिड़गिड़ाकर माफी माँगने से ही खत्म होगी।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या है ‘सेफ हार्बर’ कानून, जिसके तहत फेसबुक-गूगल को मिल रखी है छूट? समझिए भारत और दुनिया भर में क्यों शुरू हुई इसे हटाने...

पीएम मोदी के फेसबुक से वीडियो कुछ देर के लिए हटाने के मामले में समिति ने डिजिटल प्लेटफॉर्म की सेफ हार्बर सुरक्षा रद्द करने की चेतावनी दी है।

₹415 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अल-फलाह के जवाद सिद्दीकी को झटका, दोनों अर्जियाँ खारिज: पढ़ें- क्या थीं ‘अनरिलाइड दस्तावेज’ समेत अन्य माँगें...

अल-फलाह समूह के ₹415 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जवाद सिद्दीकी को 2 अर्जियों को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जानें- क्या थीं ये अर्जियाँ?
- विज्ञापन -