Homeराजनीतिमहाकुंभ में नहीं जाएँगे फारूक अब्दुल्ला, क्योंकि उनका खुदा पानी में नहीं रहता: लेकिन...

महाकुंभ में नहीं जाएँगे फारूक अब्दुल्ला, क्योंकि उनका खुदा पानी में नहीं रहता: लेकिन CM बेटे को लेकर ‘उमरा’ करने गए थे मक्का, नेटिजन्स ने फोटो दिखा उतार दिया ‘सेकुलरिज्म’ का भूत

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "मेरा खुदा पानी में नहीं बसता। मेरा खुदा ना मंदिर में है, ना मस्जिद में है और ना ही गुरूद्वारे में है। मेरा खुदा मेरे दिल में बसता है।" उन्होंने यह बयान महाकुंभ में जाने को लेकर प्रश्न पूछे जाने पर दिया।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने महाकुंभ को लेकर एक जहरीला बयान दिया है। फारूक अब्दुल्ला ने हिन्दू विश्वास पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि उनका खुदा पानी में नहीं बसता है। फारूक अब्दुल्ला के बयान के बाद उनकी आलोचना शुरू हो गई है। लोगों ने मक्का मदीना की उनकी पुरानी तस्वीरें भी दिखाई हैं।

मीडिया से बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “मेरा खुदा पानी में नहीं बसता। मेरा खुदा ना मंदिर में है, ना मस्जिद में है और ना ही गुरूद्वारे में है। मेरा खुदा मेरे दिल में बसता है।” उन्होंने यह बयान महाकुंभ में जाने को लेकर प्रश्न पूछे जाने पर दिया।

फारूक अब्दुला के इस बयान के बाद बवाल हो गया है। उनकी एक पुरानी तस्वीर अब सामने आई है। इसमें वह बेटे फारूक अब्दुल्ला के साथ मक्का की मस्जिद-अल-हरम में खड़े हैं। मस्जिद अल हरम वही है जहाँ दुनिया भर के मुस्लिम उमरा करने जाते हैं। लोगों ने इसी के साथ उने इस सेक्युलर टाइप दावे पर प्रश्न उठाए हैं।

जहाँ फारूक अब्दुल्ला अभी कह रहे हैं कि उनका खुदा पानी या फिर किसी मस्जिद में नहीं बसता, वहीं वह कुछ ही दिन पहले बेटे समेत सऊदी अरब पहुँच गए थे। यह यात्रा भी तब हुई थी जब उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के दूसरी बार मुख्यमंत्री बन गए थे।

ऐसे में उनके ‘खुदा मस्जिद’ में नहीं रहता वाले उनके दावे को लेकर प्रश्न उठ रहे हैं। उनके इस बयान से उन हिन्दुओं को भी धक्का पहुँचा है, जो प्रकृति के हर तत्व में भगवान को मानते हैं। फारूक अब्दुल्ला का बयान पवित्र नदी गंगा के महत्त्व को कम करके आंकने वाला भी मालूम होता है।

फारूक अब्दुल्ला पहले ऐसे नेता नहीं हैं, जिन्होंने महाकुंभ को लेकर ऐसा कोई बयान दिया ही। उनसे कुछ ही दिन पहले सपा सांसद जया बच्चन ने महाकुंभ को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदूषित पानी कुंभ में है। वहाँ शवों को उठा कर फेंक दिया गया है। उसकी वजह से पानी प्रदूषित हो गया है। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -