Homeराजनीति'आत्मरक्षा के लिए बम बना रहे थे मुस्लिम लड़के': मीडिया में RJD विधायक का...

‘आत्मरक्षा के लिए बम बना रहे थे मुस्लिम लड़के’: मीडिया में RJD विधायक का बयान, उधर इफ्तार पार्टी में व्यस्त हैं हिंसा पीड़ित बिहार के CM नीतीश

नेहालुद्दीन ने बम बनाने वाले मुस्लिम युवकों का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि मरता क्या न करता। अपनी जान बचाने के लिए मुस्लिमों के बच्चों को ये करना पड़ता है। वे अपनी सुरक्षा में बम बना रहे थे।

बिहार हिंसा की आग में जल रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इफ्तार पार्टी करने में वयस्त हैं। वहीं, हिंसा के बीच सासाराम में हुए बम धमाके को लेकर राजद विधायक मोहम्मद नेहालुद्दीन ने कहा है कि मुस्लिम लड़के अपनी सुरक्षा के लिए बम बना रहे थे।

दरअसल, राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में इस्लामिया ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन ने इफ्तार पार्टी आयोजित की थी। इस पार्टी में नीतीश कुमार भी पहुँचे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि बिहार के बिहारशरीफ और सासाराम में हुई हिंसा की आग अभी ठंडी नहीं हुई है। लेकिन नीतीश कुमार इफ्तार पार्टी का लुफ्त ले रहे हैं।

वहीं, रोहतास जिले के सासाराम में हुए बम धमाके को लेकर राजद विधायक मोहम्मद नेहालुद्दीन ने विवादित बयान दिया है। ‘इंडिया टीवी’ की रिपोर्ट के अनुसार, नेहालुद्दीन ने बम बनाने वाले मुस्लिम युवकों का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि मरता क्या न करता। अपनी जान बचाने के लिए मुस्लिमों के बच्चों को ये करना पड़ता है। वे अपनी सुरक्षा में बम बना रहे थे।

बता दें कि सासाराम में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद शनिवार (1 अप्रैल, 2023) को बम धमाके की खबर सामने आई थी। पुलिस ने बताया था कि मकान के अहाते में बम बनाते समय धमका हुआ था। इस बम विस्फोट में 6 लोग घायल हुए थे। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों की गिरफ्तारी की भी बात कही थी।

बम धामके की एक खबर सोमवार (3 अप्रैल 2023) को भी सामने आई। हालाँकि बिहार पुलिस ने इसे सिरे से नकारते हुए कहा था कि यह एक पटाखे की आवाज है। पुलिस ने कहा है कि सुबह करीब 5 बजे सासाराम थाना से करीब 3 किमी की दूरी पर मोची टोला में मन्नौवर राईन के घर की बाहरी दीवार पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पटाखा फोड़ा दिया। इससे वहाँ मौजूद लोगों में बम विस्फोट की अफवाह फैल गई।

बता दें कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ और रोहतास जिले के सासाराम में हिंसा शुरू हो गई थी। कई जगहों पर आगजनी से लेकर फायरिंग और बम धमाके तक की खबर सामने आई थी। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार बिहारशरीफ और नालंदा में अब भी शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम नहीं हो पाई है। बिहार पुलिस ने हिंसा में लिप्त 109 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही हिंसा ग्रस्त जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राहुल गाँधी के ‘सीक्रेट’ विदेश दौरे पर राजनीतिक घमासान, BJP ने पूछा- कहाँ हैं कॉन्ग्रेस के युवराज?: ‘छात्रों की गूँज’ कई शहरों में रद्द,...

राहुल गाँधी आखिर हैं कहाँ? बताया जा रहा है कि वो 17 जुलाई 2026 को देहरादून में 'छात्रों की गूँज' कार्यक्रम में सार्वजनिक उपस्थिति देंगे।

रेलवे के सैलून कोच में रुद्राभिषेक पर विवाद: ट्रेन बुकिंग की अधूूरी जानकारी ने छेड़ी बहस; पंडित और शास्त्रों से समझिए क्या है ‘मानस...

प्राइवेट सैलून कोच में हुई मानस पूजा पर विवाद के बीच रेलवे ने कमर्शियल बुकिंग, सुरक्षा नियम और फायर हैजार्ड से जुड़े सभी दावों को खारिज किया।
- विज्ञापन -