Saturday, May 17, 2025
Homeराजनीतिसोनिया-राहुल-खड़गे के पोस्टर, मंच पर अश्लील डांस… दिग्विजय सिंह की यात्रा के वीडियो ने...

सोनिया-राहुल-खड़गे के पोस्टर, मंच पर अश्लील डांस… दिग्विजय सिंह की यात्रा के वीडियो ने कॉन्ग्रेस की करा दी फजीहत, BJP ने बताया शर्मनाक

2024 के लोकसभा चुनाव में भी दिग्विजय सिंह को कॉन्ग्रेस पार्टी ने राजगढ़ से प्रत्याशी बनाया है। चुनाव से पहले वो पदयात्रा निकाल रहे हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राज्य में ‘वादा निभाओ यात्रा’ निकाल रहे हैं। अब इसके कारण ही उनकी फजीहत हो गई है, क्योंकि इस यात्रा में अश्लील डांस के वीडियो वायरल हो गए हैं। 77 वर्षीय दिग्विजय सिंह फ़िलहाल राज्यसभा सांसद हैं और 1993 से लेकर 2003 तक लगातार 10 वर्ष MP के मुख्यमंत्री रहे हैं। राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में उनके परिवार का अच्छा-खासा प्रभाव रहा है। उनके भाई लक्ष्मण सिंह और बेटे जयवर्धन सिंह भी चुनाव जीत चुके हैं।

2024 के लोकसभा चुनाव में भी दिग्विजय सिंह को कॉन्ग्रेस पार्टी ने राजगढ़ से प्रत्याशी बनाया है। चुनाव से पहले वो पदयात्रा निकाल रहे हैं। इसी यात्रा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मंच पर दिग्विजय सिंह का पोस्टर लगा हुआ दिख रहा है। कुछ लोग महिला डांसरों से चिपक कर नाचते हुए भी दिख रहे हैं। आरोप लगे हैं कि पदयात्रा में भीड़ जुटाने के लिए कॉन्ग्रेस नेताओं द्वारा अश्लील डांस कराया जा रहा है। वीडियो चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के सिंगापुरा गाँव का है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला डांसर बुजुर्गों के साथ नाच रही है। साथ ही कॉन्ग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की भी तस्वीरें पोस्टर में लगी हुई है। भाजपा ने इसे कॉन्ग्रेस की महिलाओं के प्रति दुर्भावना करार देते हुए शर्मनाक बताया है। मध्य प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि इस तरह के आयोजन कर के समाज में अश्लीलता परोसी जा रही है।

हालाँकि, हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। जहाँ तक राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की बात है, पिछले 2 चुनावों से यहाँ भाजपा के रोडमल नागर जीत रहे हैं। दिग्विजय सिंह यहाँ से 2 बार और उनके भाई लक्ष्मण सिंह 5 बार सांसद रह चुके हैं। यहाँ के चचौरा विधानसभा क्षेत्र से भी दोनों भाई एक-एक बार MLA रहे हैं। वहीं राघोगढ़ विधानसभा क्षेत्र से दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन ने 2023 में हैट्रिक लगाई। यहाँ से दिग्विजय सिंह 4 बार और लक्ष्मण सिंह 2 बार विधायक रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हाथ लगा ‘खजाना’, दुनिया की बड़ी ताकतें हमारे सामने फैला रही हाथ: रिवर्स इंजीनियरिंग के कमाल से चीन-पाक...

रिवर्स इंजीनियरिंग से भारत न केवल पाकिस्तान, बल्कि चीन के खिलाफ भी अपनी रक्षा तैयारियों को मजबूत कर सकता है।

कैराना का नोमान इलाही निकला ISI का जासूस, 4 बार जा चुका पाकिस्तान: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मन मुल्क को दे रहा था अहम...

नोमान चार बार पाकिस्तान जा चुका है, जहाँ उसने ISI हैंडलरों से मुलाकात की। बुआ और मौसी के पाकिस्तान में होने का बहाना बनाकर वह वहाँ जाता रहा।
- विज्ञापन -