Saturday, April 27, 2024
Homeराजनीति'हमारे नेता अखिलेश यादव ने किसानों को तबाह कर दिया': सपा के प्रदेश अध्यक्ष...

‘हमारे नेता अखिलेश यादव ने किसानों को तबाह कर दिया’: सपा के प्रदेश अध्यक्ष की फिसली जुबान, मंच पर भी सोते रहे

"कॉन्ग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं है। जो भाजपा है, वही कॉन्ग्रेस है। 45 साल कॉन्ग्रेस ने राज किया। किसानों को तबाह कर दिया। अब घड़ियाली आँसू बहा रहे। किसानों को तबाह कर दिया हमारे नेता अखिलेश यादव जी ने।"

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियाँ शुरू कर दी हैं और इसके नेता जगह-जगह रैलियाँ कर रहे हैं। इसी क्रम में सपा ने जालौन में रैली का आयोजन किया। सपा की इस जनसभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी पहुँचे। लेकिन, उनके बयान के कारण पार्टी की ही फजीहत हो गई। उन्होंने अखिलेश यादव पर ही निशाना साध दिया।

बता दें कि अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। जब अन्य नेताओं का भाषण चल रहा था, उस दौरान नरेश उत्तम पटेल मंच पर ही कुर्सी पर बैठे हुए थे। बैठे-बैठे ही वो ऊँघने लगे और फिर सो गए। हालाँकि, कुछ देर बाद उनकी तंद्रा भंग हुई और उन्होंने अपना भाषण दिया। फिर उन्होंने पत्रकारों से बात की। इसी दौरान उन्होंने ऐसा बयान दे दिया जिससे उनकी जम कर किरकिरी हुई। जानिए उन्होंने क्या कहा।

दरअसल, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ये कह बैठे कि अखिलेश यादव ने किसानों को तबाह कर दिया है। हालाँकि, कुछ देर बाद उन्हें अपने जुबान फिसलने का एहसास हुआ और फिर उन्होंने अपनी गलती को सुधारा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में खेती घाटे का सौदा हो गया है और केंद्र की गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की तानाशाही के कारण किसानों को उनका हक़ नहीं मिल पा रहा।

उन्होंने कहा, “कॉन्ग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं है। जो भाजपा है, वही कॉन्ग्रेस है। 45 साल कॉन्ग्रेस ने राज किया। किसानों को तबाह कर दिया। अब घड़ियाली आँसू बहा रहे। किसानों को तबाह कर दिया हमारे नेता अखिलेश यादव जी ने। दो-दो करोड़ रुपए किसानों के परिवारों को देने की बात कही। एक-एक नौकरी देने की बात कही। इस्तीफा मंत्री अजय मिश्रा के बेटे को इस्तीफा देना चाहिए, लेकिन भाजपा उस पर पर्दा डाल रही है और कॉन्ग्रेस मरहम लगा रही है।”

बता दें कि 65 वर्षीय नरेश उत्तम पटेल को जनवरी 2017 में सपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वो 2006 से ही विधान परिषद के सदस्य भी हैं। वो 1989 में फतेहपुर के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से जनता दल के टिकट पर विधायक बने थे। कुर्मी समुदाय से आने वाले नरेश उत्तम पटेल ने कानपुर विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट कर रखा है। मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे नरेश उत्तम पटेल सपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लोकसभा चुनाव 2024: बंगाल में हिंसा के बीच देश भर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, 61%+ वोटिंग, नॉर्थ ईस्ट में सर्वाधिक डाले गए...

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के 102 गाँवों में पहली बार लोकसभा के लिए मतदान हुआ।

‘इस्लाम में दूसरे का अंग लेना जायज, लेकिन अंगदान हराम’: पाकिस्तानी लड़की के भारत में दिल प्रत्यारोपण पर उठ रहे सवाल, ‘काफिर किडनी’ पर...

पाकिस्तानी लड़की को इतनी जल्दी प्रत्यारोपित करने के लिए दिल मिल जाने पर सोशल मीडिया यूजर ने हैरानी जताते हुए सवाल उठाया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe