Homeराजनीति'जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इसमें पाक अधिकृत कश्मीर भी आता है......

‘जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इसमें पाक अधिकृत कश्मीर भी आता है… जान दे देंगे इसके लिए’

"जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। और कश्मीर की सीमा में पाकिस्तान द्वारा अधिकृत कश्मीर भी आता है... जान दे देंगे इसके लिए।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में आज (अगस्त 6, 2019) बहस के दौरान पाकिस्तान द्वारा अधिकृत कश्मीर पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। और कश्मीर की सीमा में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) भी आता है… जान दे देंगे इसके लिए।”

गौरतलब है कि कल गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर को लेकर सालों से चल रही असंमजस की स्थिति को दूर करते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370(1) के अलावा अनुच्छेद 370 के सभी खंड हटाने का मोदी सरकार का निर्णय
राज्यसभा में पेश किया था। इसके बाद शाम में जम्मू-कश्मीर राज्य पुनर्गठन बिल भी 125-61 मतों से राज्यसभा में पास हो गया था।

लोकसभा में कॉन्ग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी अलग ही राग छेड़ते दिखे। उन्होंने बेतुकी बात कहते हुए कश्मीर मसले को UN का मसला बता दिया। इस पर अमित शाह ने करारा जवाब देते हुए कहा कि अब कश्मीर को संयुक्त राष्ट्र मॉनिटर करेगा?

अमित शाह ने कल राज्यसभा में बताया कि अनुच्छेद 370 (1) के अलावा सभी खंड राष्ट्रपति के अनुमोदन से खत्म होंगे। साथ ही कहा कि राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद अनुच्छेद 370 के सभी खंड लागू नहीं होंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -