Homeराजनीति'मैं खुल कर कहता हूँ... किसान प्रदर्शन को कॉन्ग्रेस कर रही है स्पांसर': पंजाब...

‘मैं खुल कर कहता हूँ… किसान प्रदर्शन को कॉन्ग्रेस कर रही है स्पांसर’: पंजाब के MLA ने खोल दी पोल

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसान संगठनों को भड़काते हुए कहा था कि वे अपना आंदोलन हरियाणा और दिल्‍ली में करें, लेकिन पंजाब में धरना आद‍ि न दें।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के भड़काऊ बयान के एक दिन बाद अब कॉन्ग्रेस पार्टी के एक और नेता ने पूरे किसान प्रदर्शन की पोल खोली है। मीडिया से बातचीत में कॉन्ग्रेस नेता राज कुमार वेरका ने स्वीकार किया ये पूरा आंदोलन कॉन्ग्रेस द्वारा प्रायोजित है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शन सारी पार्टियों द्वारा स्पांसर किया गया। ये बीजेपी के ख़िलाफ़ आंदोलन है जो काले कानून लेकर आए। ये संघर्ष सारा उनके ख़िलाफ़ है।

किसान प्रदर्शन के पीछे कॉन्ग्रेस की ‘साजिश’ स्वीकारते हुए उन्होंने कहा, “ये सच है कि ये आंदोलन पंजाब स्पांसर है। ये पंजाब के किसानों का आंदोलन है। ये सभी पार्टी द्वारा स्पांसर है। ये बात आपको मैं कहता हूँ ये आंदोलन भाजपा के ख़िलाफ़ है जो हमारी खेती के लिए काले कानून लेकर आए। ये तमाम संघर्ष उनके ख़िलाफ़ है। इसमें क्या शक है कि कॉन्ग्रेस किसानों के साथ है। इस संघर्ष के साथ है। तो हमारी साजिश है इसके साथ। मैं खुल कर कहता हूँ हम किसानों के साथ हैं और पूरी तरह से साथ हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -