Homeराजनीति'तुम्हें नया मालिक मिल गया न' : अडानी से चिढ़ में राहुल गाँधी ने...

‘तुम्हें नया मालिक मिल गया न’ : अडानी से चिढ़ में राहुल गाँधी ने किया NDTV की महिला पत्रकार का अपमान, सवाल का जवाब तक नहीं दिया

एनडीटीवी की एक महिला पत्रकार ने उनसे पूछा था कि जब वे भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं, तो कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी क्यों नहीं रखते? इसी सवाल के जवाब में राहुल गाँधी मुस्कुराए और महिला पत्रकार को ताना देते हुए अडानी ग्रुप से अपनी चिढ़ दिखाई।

वायनाड लोकसभा क्षेत्र से कॉन्ग्रेस सांसद राहुल गाँधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान गुरुवार (22 सितंबर 2022) को मीडिया संस्थान एनडीटीवी की एक महिला पत्रकार का अपमान किया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब सांसद से अध्यक्ष पद को लेकर पत्रकार ने सवाल किया तो उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि आपके पास एक नया मालिक है।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 22 सितंबर 2022 को कॉन्ग्रेस सांसद राहुल गाँधी केरल के एर्नाकुलम में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मीडिया से रूबरू हुए। इसी दौरान एनडीटीवी की एक महिला पत्रकार ने उनसे पूछा कि जब वे भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं, तो कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी क्यों नहीं रखते?

इस सवाल के बाद राहुल गाँधी ने जवाब देने के बजाए मुस्कुराना शुरू कर दिया। वे मुस्कुराते हुए बोले, “मुझे विश्वास है कि आपके पास एक नया मालिक है।” उनकी इस बात को नजरअंदाज करते हुए पत्रकार ने अपना सवाल दोबारा पूछा। फिर भी राहुल गाँधी उनसे एक ही बात पूछते रहे, “आपके पास एक नया मालिक है?”

आगे राहुल गाँधी ने अपनी बात संभालते हुए कहा, कि स्वामित्व बिल्कुल भी मायने नहीं रखता है। सांसद के मुताबिक समाचार पत्रों का स्वामित्व परिभाषित करता है कि समाचार पत्र क्या करते हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने इस बात की तरफ भी इशारा किया कि अडानी ग्रुप द्वारा एनडीटीवी को खरीदा जाने के बाद एनडीटीवी का संपादकीय रुख बदल जाएगा।

राहुल गाँधी ने कहा, “यह यात्रा कॉन्ग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं की है और वह सिर्फ इसका एक हिस्सा हैं। मगर उनके जैसे पत्रकार सिर्फ उन्हीं पर फोकस कर रहे हैं।” इस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गाँधी ने एनडीटीवी के पत्रकार पर भारत जोड़ो यात्रा से ध्यान हटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

सांसद राहुल गाँधी ने कहा, “मैं उम्मीदवार हूँ या नहीं, इस बारे में आपका सवाल कि हम जो कर रहे हैं उसे ध्यान भटकाने के लिए बनाया गया है। और मैं उस जाल में नहीं पड़ने वाला।” इसके बाद कॉन्ग्रेस के एक अन्य नेता ने तमाम पत्रकारों से पार्टी अध्यक्ष पद के बारे में कोई भी सवाल नहीं करने की बात कही।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉन्ग्रेस ने अडानी पर किया वार, चीन को पहुँचा सीधा फायदा: केन्या सरकार ने नैरोबी एयरपोर्ट का टेंडर बदला, चीनी कंपनी को 50% महंगे...

केन्या के नैरोबी एयरपोर्ट विस्तार प्रोजेक्ट में अडानी की जगह चीनी कंपनी को ठेका मिलने से आर्थिक और राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। इन सबमें चीन का नाम क्यों आ रहा है... आइए जानें

एक दीपक जलाने पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने मचा दिया बवाल… केरल के निलाविलक्कु विवाद से क्या समझे आप? क्या सेक्युलर होने का ठेका सिर्फ...

फातिमा तहिलिया विवाद के बाद फिर उठे सवाल- जब दूसरे समुदाय अपनी धार्मिक सीमाएँ तय करते हैं, तो समायोजन की उम्मीद सिर्फ हिंदुओं से क्यों?
- विज्ञापन -