Homeराजनीतिसीतामढ़ी से अयोध्या का सफर होगा आसान: CM योगी ने किया राम-जानकी मार्ग के...

सीतामढ़ी से अयोध्या का सफर होगा आसान: CM योगी ने किया राम-जानकी मार्ग के निर्माण का ऐलान

अपनी इन चुनावी रैलियों में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राजद और कॉन्ग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजद और कॉन्ग्रेस सिर्फ विभाजन की राजनीति करते हैं। पहले इन्होंने देश बाँटा, अब जाति-मजहब के आधार पर लोगों को बाँट रहे है।

उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बिहार के सीतामढ़ी में जनता को संबोधित करते हुए राम जानकी मार्ग के निर्माण का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अयोध्या और सीतामढ़ी को जोड़ने वाले एक मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, जिसका नाम राम-जानकी मार्ग होगा। इससे श्रद्धालु 5-6 घंटे में अयोध्या से सीतामढ़ी सफर कर पाएँगे।

इस जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने सरकार कैसी होनी चाहिए इस पर भी बात की। उन्होंने याद दिलाया कि 6 साल पहले देश की जनता ने जब पीएम मोदी के हाथ में देश की भागदौड़ सौंपी थी, उससे पहले देश में जाति के नाम पर, परिवार के नाम पर, मजहब के नाम पर, क्षेत्र और भाषा के नाम पर राजनीति होती थी। लेकिन पीएम मोदी ने यह सब बदल कर गाँव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं के लिए समाज के प्रत्येक तबके के उत्थान के लिए, कार्य करते हुए सबको केवल ‘सबका साथ सबका विकास’ का नारा दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर बिहार में नेपाल से सटे सीतामढ़ी जिले में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने सीता के जन्मस्थान के रूप में मशहूर सीतामढ़ी के लोगों को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण (Ayodhya Ram Mandir) की शुभकामनाएँ दी। साथ ही कि अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच राम-जानकी मार्ग का ऐलान किया।

अपनी इन चुनावी रैलियों में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राजद और कॉन्ग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजद और कॉन्ग्रेस सिर्फ विभाजन की राजनीति करते हैं। पहले इन्होंने देश बाँटा, अब जाति-मजहब के आधार पर लोगों को बाँट रहे है। 

आगे वह बोले, “राजद-कॉन्ग्रेस ने गरीबों को मकान, बिजली, गैस कनेक्शन, रोजगार, स्वास्थ्य बीमा, किसान सम्मान निधि नहीं दिया, बल्कि हड़पने का काम किया था। ये लोग फिर से आँखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं, लेकिन बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।”

उल्लेखनीय है कि सीतामढ़ी जिले की 3 विधानसभा सीटों- सीतामढ़ी, बेलसंड और रुन्नीसैदपुर में दूसरे चरण में मतदान होना है, जबकि बाकी सीटों- रीगा, बथनाहा, परिहार, सुरसंड और बाजपट्टी सीटों के लिए आखिरी चरण में वोटिंग होगी। मतदान का आखिरी चरण 7 नवंबर को है। इसके बाद 10 नवंबर को हार-जीत का रिजल्ट सामने आएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -