Friday, April 19, 2024
Homeराजनीतिसच्चा मुसलमान कभी नहीं देगा BJP को वोट: सपा नेता इकबाल महमूद का बयान,...

सच्चा मुसलमान कभी नहीं देगा BJP को वोट: सपा नेता इकबाल महमूद का बयान, भाजपा के खिलाफ न बोलने पर मायावती पर भी साधा निशाना

सपा नेता इकबाल महमूद ने दावा किया है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय जाँच एजेंसियों से डरती हैं। इसलिए, वह कभी भी भाजपा के खिलाफ नहीं बोलती हैं।

पसमांदा मुसलमानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए समाजवादी पार्टी (SP) नेता और संभल विधायक इकबाल महमूद ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने भाजपा को गोडसे की पूजा करने वाला बताते हुए कहा है कि भाजपा कितना भी प्रयास करे मुसलमान उसे वोट नहीं देगा। यही नहीं उन्होंने, बसपा सुप्रीमो मायावती को ‘डरपोक’ बताया है।

समाजवादी पार्टी नेता इकबाल महमूद ने कहा है कि मुसलमानों की सबसे बड़ी कट्टर विरोधी पार्टी और कोई नहीं, बल्कि भाजपा ही है। उन्होंने कहा है “जो भी सच्चा मुसलमान होगा, वह भाजपा को वोट नहीं देगा।” उन्होंने यह भी कहा, “जो लोग महात्मा गाँधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की पूजा करते हैं, उन पर मुसलमान कभी भरोसा नहीं कर सकते।”

यही नहीं, इकबाल महमूद ने दावा किया है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय जाँच एजेंसियों से डरती हैं। इसलिए, वह कभी भी भाजपा के खिलाफ नहीं बोलती हैं।

दरअसल, बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पसमांदा मुस्लिमों को अपने साथ लाने के लिए दो कार्यक्रम किए हैं। इन कार्यक्रमों में एक में यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पसमांदा मुसलमानों को लेकर कहा था कि उनके वोट लेकर सपा, बसपा और कॉन्ग्रेस कई बार सत्ता में रही हैं। लेकिन किसी भी पार्टी ने पसमांदा मुसलमानों को उनका हक नहीं दिया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने यह भी कहा था कि पसमांदा मुसलमान एक बार भाजपा पर विश्वास करके देखें। अगर वे एक कदम आगे बढ़ाएँगे तो भाजपा उन्हें लेकर 10 कदम आगे चलेगी। उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा आने वाले समय में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर भी पसमांदा मुसलमानों के सम्मेलन आयोजित कराएगी।

भाजपा के इन बड़े कार्यक्रमों के चलते विपक्षी दलों को आशंका है कि मुस्लिमों का बड़ा वर्ग आगामी निकाय चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर जा सकता है। यूपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने दावा किया था कि उत्तर प्रदेश में मुस्लिम जनसंख्या में 80 फीसदी पसमांदा मुस्लमान हैं। ऐसे में, यदि भाजपा इन मुसलमानों को अपने पक्ष में करने में कामयाब होती है तो निकाय और लोकसभा चुनाव में भाजपा और भी बड़ी जीत हासिल कर सकती है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘वासुकि’ के इतिहास पर विज्ञान की मुहर! गुजरात में वैज्ञानिकों को मिला 4 करोड़ साल पुराना जीवाश्म, लेकिन सिर गायब: भारत से अफ्रीका पहुँचे...

इन साँपों की लंबाई 36 फ़ीट से लेकर 49.22 फ़ीट होती थी। ये भारत से यूरेशिया के माध्यम से ये उत्तरी अफ्रीका तक पहुँचे। खुदाई में सिर नहीं मिला।

‘दो राजकुमारों की शूटिंग फिर शुरू हो गई है’ : PM मोदी ने कॉन्ग्रेस-सपा को घेरा, बोले- अमरोहा की एक ही थाप, फिर मोदी...

अमरोहा की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा अमरोहा की एक ही थाप है - कमल छाप... और अमरोहा का एक ही स्वर है - फिर एक बार मोदी सरकार।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe