Homeराजनीतिबंगाल: BJP सांसद अर्जुन सिंह की कार पर TMC गुंडों का हमला, पार्टी कार्यालय...

बंगाल: BJP सांसद अर्जुन सिंह की कार पर TMC गुंडों का हमला, पार्टी कार्यालय पर कब्जे की कोशिश

राजनीतिक हिंसा के लिए बदनाम रहे पश्चिम बंगाल में अरसे से भाजपा से जुड़े लोगों को टीएमसी कार्यकर्ता निशाना बनाते आ रहे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर बीते शुक्रवार को ही हमला किया गया था।

पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की कार पर हमला हुआ है। हमलावार सत्ताधारी तृणमूल कॉन्ग्रेस से जुड़े बताए जा रहे। हमला उत्तर 24 परगना के श्यामनगर रेलवे स्टेशन के पास हुआ।

अर्जुन सिंह के मुताबिक टीएमसी के लोग भाजपा के कार्यालय पर कब्जे की कोशिश कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर जब सिंह मौके पर पहुॅंचे तो उनकी कार में तोड़फोड़ की गई। सिंह ने बताया कि घटना के वक़्त पुलिस भी मौके पर मौजूद थी।

https://platform.twitter.com/widgets.js

गौरतलब है कि राजनीतिक हिंसा के लिए बदनाम रहे पश्चिम बंगाल में अरसे से भाजपा से जुड़े लोगों को टीएमसी कार्यकर्ता निशाना बनाते आ रहे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर बीते शुक्रवार को ही हमला किया गया था। उसी दिन उत्तर 24 परगना जिले के उत्तर बनगांव क्षेत्र के विधायक व भाजपा नेता विश्वजीत दास पर भी हमला हुआ था।

सांसद अर्जुन सिंह पर भी पूर्व में हमला हो चुका है। अर्जुन सिंह पहले TMC में ही थे। वो 14 मार्च 2019 को बीजेपी में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें बैरकपुर लोकसभा सीट से दिनेश त्रिवेदी के ख़िलाफ़ खड़ा किया था। कड़े मुक़ाबले में अर्जुन सिंह ने त्रिवेदी को 14857 मतों से हरा दिया था।

ख़बर के अनुसार, 25 जुलाई की रात अर्जुन सिंह के आवास पर गोलीबारी करते हुए बम फेंक कर हमला किया गया था। इस घटना से संबंधित मामला 24 परगना ज़िले में जगतदल पुलिस थाने में दर्ज है। लोकसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान भी बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने ख़ुद पर TMC के कार्यकर्ताओं के द्वारा हमले का आरोप लगाया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार: पढ़ें- दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों का वह खूनी सच, जिसे बाकी मीडिया ने...

दिल्ली दंगों की हमारी इस खास रिपोर्ट में ताहिर हुसैन की भयानक साजिश, हिंदुओं पर हुए अत्याचार और एकतरफा मीडिया नैरेटिव का सच उजागर किया गया है।

‘हमारा ताहिर हुसैन बेगुनाह है, अल्लाह जानता है’… अंकित शर्मा के हत्यारे के समर्थन में अब भी खड़े हैं कट्टरपंथी पड़ोसी, पढ़ें- उसके घर...

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद ऑपइंडिया चांद बाग पहुँचा। स्थानीय मुस्लिमों ने कोर्ट के फैसले, दंगों और ताहिर को लेकर क्या कहा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट।
- विज्ञापन -