Homeराजनीतिटैगोर जयंती पर बंगाल सरकार ने दिए ममता बनर्जी का लिखा 'कोरोना गीत' गाने...

टैगोर जयंती पर बंगाल सरकार ने दिए ममता बनर्जी का लिखा ‘कोरोना गीत’ गाने के आदेश, BJP नेता नाराज

"पश्चिम बंगाल पुलिस ने शहरों के अलग-अलग रिहायशी इलाके और हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में अनिवार्य रूप से ममता बनर्जी के गीत बजाए जाने का आदेश जारी किया है। गुरुदेव को याद करने की जगह बंगाल सरकार लोगों पर मुख्यमंत्री को थोप रही है।"

पश्चिम बंगाल में हुगली के भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया है कि TMC सुप्रीमों और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके लिए नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती की पूर्व संध्या पर ममता बनर्जी द्वारा लिखा गया ‘कोरोना वायरस जागरूकता गीत’ गाना अनिवार्य किया है।

लॉकेट चटर्जी ने एक ट्वीट में लिखा, “पश्चिम बंगाल पुलिस ने शहरों के अलग-अलग रिहायशी इलाके और हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में अनिवार्य रूप से ममता बनर्जी के गीत बजाए जाने का आदेश जारी किया है। गुरुदेव को याद करने की जगह बंगाल सरकार लोगों पर मुख्यमंत्री को थोप रही है।”

इस आदेश में लिखा गया है कि यह गीत सुबह 9:00 बजे से 11.30 बजे के बीच भी बजाए जाने चाहिए। लॉकेट चटर्जी ने मई 05, 2020 को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा कथित रूप से बंगाल के सभी एसएसपी को एक पत्र साझा किया था, जिसमें उनसे उक्त आदेश के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया था।

उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी द्वारा लिखे गए कोरोना गीत को गाने का आदेश ऐसे समय में आया है जब पश्चिम बंगाल कोरोना वायरस महामारी की चपेट में सबसे ज्यादा नजर आ रहा है।

पश्चिम बंगाल सरकार को लिखे पत्र में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खुलासा किया है कि राज्य में कोरोनो वायरस की मृत्यु दर सबसे अधिक है।

एक ज्ञापन में, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह भी बताया गया कि बंगाल में जनसंख्या के अनुपात में परीक्षण की बहुत कम दर और किसी राज्य के लिए सबसे अधिक 12.8% मृत्यु दर है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गुजरात के अमरेली में युवक को मारने वाले चार शेरों को उम्रकैद: जानिए कैसे किसी शेर को घोषित किया जाता है ‘आदमखोर’ और क्या...

गुजरात के अमरेली की घटना से समझें कैसे किसी शेर को 'आदमखोर' घोषित किया जाता है और क्यों कई बार उसे हमेशा के लिए जंगल से हटाया जाता है।

पहलगाम आतंकी हमले पर UN रैपोर्टियर बेन सॉल ने दिए थे भारत विरोधी बयान, ऑपइंडिया ने उसी समय उठाए थे सवाल: जाँच में चीन...

UN वॉच की रिपोर्ट में बेन सॉल पर चीन से फंडिंग लेने और भारत के आतंकवाद-रोधी अभियानों के खिलाफ पक्षपातपूर्ण रुख अपनाने के आरोप लगे।
- विज्ञापन -