तृणमूल कॉन्ग्रेस और उसकी प्रमुख ममता बनर्जी 2026 विधानसभा चुनाव हारने के बाद पूरी तरह बौखला गई हैं। चुनाव में हार के बाद अब पार्टी के गुंडों ने राज्य में हिंसा और अराजकता फैलानी शुरू कर दिया है।
एक तरफ ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ TMC समर्थकों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या, लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुँचाने और आम नागरिकों को डराने-धमकाने के आरोप लग रहे हैं।
सोमवार (4 मई 2026) से अब तक TMC कार्यकर्ताओं द्वारा की गई ऐसी कई घटनाओं को ऑपइंडिया ने मिलाकर ये रिपोर्ट बनाई है।
जाधव बोर की हावड़ा में लिंचिंग
सोमवार (4 मई 2026) को हावड़ा के उदयनारायणपुर इलाके में 45 साल के बीजेपी कार्यकर्ता जाधव बोर की TMC समर्थित गुंडों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना बीजेपी की चुनावी जीत के बाद इलाके में चल रहे जश्न के बीच हुई।
परिवार के अनुसार, जाधव बोर अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ रंग खेलकर जीत का जश्न मना रहे थे। शाम को वह घर लौट आए थे, लेकिन कुछ देर बाद नहाने के लिए घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक जगह पर गए।
इसी दौरान कुछ लोग वहाँ पहुँचे और उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे, लेकिन तब तक आरोपित वहाँ से फरार हो चुके थे। इसके बाद जाधव बोर को तुरंत उदयनारायणपुर स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
न्यू टाउन में मधु मंडल की पीट-पीटकर हत्या
मंगलवार (5 मई 2026) को पश्चिम बंगाल के न्यू टाउन के बालीगुड़ी इलाके में विजय जुलूस के दौरान बीजेपी नेता मधु मंडल की TMC समर्थित गुंडों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।
बाद में उनका शव कीचड़ से भरी एक जगह पर पड़ा मिला। इस निर्मम हत्या के मामले में स्थानीय पुलिस ने अब तक टीएमसी नेता कमल मंडल और उसके 4 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।
🔴#BREAKING | कोलकाता में बीजेपी समर्थक की हत्या, 5 गिरफ्तार; TMC नेता कमल मंडल भी गिरफ्तार#WestBengal | #BJP | #TMC | @malhotra_malika pic.twitter.com/jGESmQER5i
— NDTV India (@ndtvindia) May 6, 2026
राजारहाट न्यू टाउन विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाले बीजेपी नेता पीयूष कनोडियाने मधु मंडल के हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।
उन्होंने कहा, “मैंने अभी विधायक पद की जिम्मेदारी संभाली है और चार घंटे भी नहीं बीते हैं कि मुझे अपने भाई के शव पर माला चढ़ानी पड़ रही है। मैंने पुलिस से साफ कहा है कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।”
Kolkata, West Bengal: On a BJP worker being murdered in Newtown, BJP’s winning candidate Piyush Kanodia says, “I have just taken charge as an MLA, and it hasn’t even been four hours, and I am having to place a garland on my brother’s body. I have told the police that those who… pic.twitter.com/twF1IpHu0w
— IANS (@ians_india) May 5, 2026
शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट की हत्या, ड्राइवर की हालत गंभीर
बुधवार (6 मई 2026) को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उनके घर के पास ही हुई। उस समय वह एक काले रंग की स्कॉर्पियो एसयूवी में यात्रा कर रहे थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, दो बाइक सवार हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने से चंद्रनाथ रथ के सिर, छाती और पेट में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस हमले में कार चालक बुद्धदेव बेहरा भी घायल हो गए, जिनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जाँच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।
Chandipur, West Bengal: BJP MP Soumendu Adhikari arrived to attend the last rites of Chandranath Rath, personal assistant to Leader of Opposition in the West Bengal Legislative Assembly Suvendu Adhikari, and became emotional. pic.twitter.com/BmPwM047tR
— IANS (@ians_india) May 7, 2026
रोहित रॉय को बारासात में गोली मारी गई
बुधवार (6 मई 2026) को पश्चिम बंगाल के बसिरहाट में बीजेपी कार्यकर्ता रोहित रॉय को पेट में गोली मार दी गई। यह घटना उस समय हुई जब वह अपनी पार्टी की चुनावी जीत के जश्न में अपने इलाके में बीजेपी के झंडे लगा रहे थे।
रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित का सामना 8 से 10 लोगों के एक समूह से हुआ, जिसके बाद उनमें से 3 से 5 लोगों ने उन पर गोली चला दी। हमले के बाद रोहित रॉय को तुरंत बसिरहाट स्टेट अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है।
BJP worker Rohit Roy shot in the abdomen by TMC goons. He was putting BJP flags in his locality when 4-5 TMC goons objected and then shot him. pic.twitter.com/HyRsh54C69
— Nupur J Sharma (@UnSubtleDesi) May 6, 2026
उत्तर 24 परगना में भाजपा समर्थक के घर में तोड़फोड़
सोमवार (4 मई 2026) को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के आमडंगा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी समर्थक मदन मोरोल के घर पर हमला और तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि इस घटना को TMC समर्थित लोगों ने अंजाम दिया।
पीड़ित ने मीडिया से बात करते हुए बताया, “हमने बीजेपी को वोट दिया था, इसलिए कल देर रात 40-50 तृणमूल के असामाजिक तत्व आए और हमारे घर में तोड़फोड़ की तथा हमें पीटा। पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे। मैं बहुत डरा हुआ हूँ।”
North 24 Parganas, West Bengal: Victim, Madan Morol says, "We voted for BJP, so yesterday late night, 40-50 Trinamool miscreants came and vandalised our house and beat us. After getting information from the police, the police and the central forces came to the spot. I am very… https://t.co/XdQo8bd7pu pic.twitter.com/D5hwTBMCEr
— ANI (@ANI) May 5, 2026
बारानगर में भाजपा कार्यकर्ता पर चाकू से हमला
बुधवार (6 मई 2026) को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बरानगर इलाके में बीजेपी नेता सोमनाथ धर पर बेरहमी से चाकू से हमला किया गया। वह बूथ अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे और इस हमले में वह तथा उनके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार, सोमनाथ धर अपने घर के बाहर खड़े थे तभी उन पर अचानक हमला किया गया। हमलावरों ने उन्हें जमीन पर गिराकर धारदार हथियारों से वार किया। जब उनके परिवार के सदस्य उन्हें बचाने पहुँचे, तो उन पर भी हमला किया गया। बाद में घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिवार का आरोप है कि यह हमला TMC से जुड़े रंजीत धर और शुभंकर धर ने किया है। उनका कहना है कि दोनों लंबे समय से उनके पैतृक घर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे और संपत्ति नहीं छोड़ने पर नाराज होकर उन्होंने यह हमला किया।

पानीहाटी में बम धमाके में 5 BJP कार्यकर्ता घायल
बुधवार 6 मई को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी इलाके में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कच्चे बम फेंके जाने की घटना सामने आई। यह घटना पानीहाटी नगरपालिका के वार्ड नंबर 2 के दत्ता रोड स्थित सेंट जेवियर्स संस्थान के पास हुई।
रिपोर्ट के अनुसार, कुछ बीजेपी कार्यकर्ता स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहे थे, तभी बाइक सवार कुछ लोग वहाँ पहुँचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक पर चार लोग सवार थे और उन्होंने एक के बाद एक तीन बम बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर फेंके और मौके से फरार हो गए।
इस हमले में करीब 5 बीजेपी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि इसी क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार रतना देवनाथ ने चुनाव में जीत दर्ज की है, जो आरजी कर अस्पताल की रेप और हत्या पीड़िता की माँ हैं।
#WATCH | North 24 Parganas | On reports of bomb attack near her residence, BJP's winning candidate from Panihati Assembly Constituency, Mother of RG Kar Medical College rape and murder victim and BJP leader Ratna Debnath says, "…It didn't happen in front of my house, it… pic.twitter.com/wUDBKwgh2q
— ANI (@ANI) May 8, 2026
संदेशखली में 3 पुलिस अधिकारियों और 2 CRPF जवानों पर हमला
बुधवार (6 मई 2026) को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली के बामनघेरिया इलाके में गश्त पर निकली पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम पर अचानक हमला किया गया। अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घायलों में नजत थाना प्रभारी भारत पुरकैत, राजबाड़ी आउटपोस्ट के अधिकारी भास्वत गोस्वामी और एक महिला पुलिस अधिकारी शामिल हैं। साथ ही इस गोलीबारी में दो सीआरपीएफ जवान भी घायल हुए।
सभी घायल सुरक्षाकर्मियों को तुरंत मिनाखा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कोलकाता के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।
#WATCH | Sandeshkhali, West Bengal: Political tension erupts in the Bamangheri area (Ward No. 14) of the Sarberia-Agarhati Gram Panchayat, under the jurisdiction of the Nazat Police Station. Late at night, when a police team—accompanied by central security forces—went to patrol… pic.twitter.com/8lDALs6zuZ
— ANI (@ANI) May 6, 2026
टीएमसी पार्षद के पति ने बीजेपी माइनॉरिटी विंग के नेता पर हमला किया
शुक्रवार (7 मई 2026) को पश्चिम बंगाल के हावड़ा के शिबपुर इलाके में TMC पार्षद के पति शमीम अहमद पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हिंसक हमले का आरोप लगा है।
बताया जा रहा है कि सामने आए वीडियो में अहमद एक भीड़ का नेतृत्व करते दिखे, जिसके दौरान 7-15 कच्चे बम फेंके गए और 7-8 राउंड गोलियाँ भी चलाई गईं। इस हमले का मुख्य निशाना बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मनोज खान का घर बताया गया।
इस हमले में बीजेपी नेता मुन्ना खान और सिकंदर खान घायल हो गए, जबकि कई अन्य कार्यकर्ता भी जख्मी हुए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि शमीम अहमद का नाम पहले भी रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के मामले में सामने आ चुका है और उन्हें NIA द्वारा गिरफ्तार भी किया गया था।
Open lawlessness at Shibpur's Chaura Basti today, miscreants took to hurling bombs & two from BJP are seriously injured. Oath Taking is now need of the hour, many criminals in their final attempt is acting desparate to cause violence pic.twitter.com/JIv2UvPiwF
— Sudhanidhi Bandyopadhyay (@SudhanidhiB) May 7, 2026
टीएमसी के गुंडों ने टॉलीगंज में पेट्रोल पंप मालिक को धमकाया
सोमवार (4 मई 2026) को कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में स्थित HPCL पेट्रोल पंप की मालिक शालिनी सेन ने आरोप लगाया कि उनके पेट्रोल पंप पर कुछ लोगों ने हंगामा किया।
शालिनी सेन के अनुसार, “कल शाम जब मैं घर पर थी, तभी लगभग 30-40 लोग नशे की हालत में पेट्रोल पंप पर पहुँचे। उन्होंने मैनेजर को एक बड़े फ्यूल टैंकर की पार्किंग को लेकर धमकाया और कहा कि उसे हटाने के लिए केवल 10 मिनट दिए जाएँगे, नहीं तो वे हंगामा करेंगे। इसके बाद मेरे मैनेजर ने मुझे फोन कर पूछा कि क्या करना है।”
Kolkata, West Bengal: HPCL Petrol Pump Owner, Tollygunge, Shalini Sen says, "Yesterday evening, when I had gone home, around 30–40 miscreants from the previous regime came to the petrol pump in an intoxicated state. They threatened my manager regarding the parking of a large fuel… pic.twitter.com/QVEq2L2lFR
— IANS (@ians_india) May 6, 2026
शालिनी सेन ने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोगों को अब आखिरकार खुलकर सांस लेने, सुरक्षित तरीके से जीने और बिना डर के काम करने का अवसर मिल रहा है।
मूल रूप से ये रिपोर्ट अंग्रेजी में प्रकाशित है। मूल रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।


