Thursday, May 15, 2025
Homeराजनीति'नीतीश कुमार से बढ़िया PM कौन हो सकता है': BJP की सीटें घटती देख...

‘नीतीश कुमार से बढ़िया PM कौन हो सकता है’: BJP की सीटें घटती देख जदयू MLC खालिद अनवर ने छेड़ा नया राग, ‘सुशासन बाबू’ को INDI से डिप्टी PM पद ऑफर किए जाने के भी चर्चे

खबर आई है कि नीतीश कुमार को INDI गठबंधन की तरफ से उपप्रधानमंत्री पद की पेशकश की गई है। उनसे INDI गठबंधन में शामिल होने का आग्रह किया गया है। हालाँकि, इस बात की पुष्टि अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हो गई है।

देश में लोकसभा चुनाव के रुझान अब परिणामों में बदलने लगे हैं। भाजपा लोकसभा परिणामों में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। भाजपा देश 240 से अधिक सीटों पर देश में जीत रही है। कॉन्ग्रेस का आँकड़ा भी 100 के आसपास है। देश में NDA गठबंधन सरकार के संकेत हैं। इस बीच नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने की बात भी उठ गई है।

इस बीच NDA गठबंधन में शामिल JDU के नेता डॉ खालिद अनवर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे योग्य व्यक्ति बताया है। JDU के MLC डॉ खालिद अनवर ने मीडिया से कहा, “नीतीश कुमार से बढ़िया प्रधानमंत्री कौन हो सकता है, नीतीश कुमार ने जिस तरह बिहार को आगे बढ़ाया है, उन्होंने कृषि मंत्री रहने के दौरान देश को आगे बढ़ाया, उसी रोडमैप पर देश आगे बढ़ रहा है। नीतीश कुमार पुराने राजनेता हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “वह लोकतांत्रिक संस्थाओं की इज्जत करते हैं। JDU अभी NDA गठबंधन का हिस्सा है। नीतीश कुमार को लोग पहले भी प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे। लेकिन अब इस पर फैसला बाद में होगा।”

इस बीच यह भी खबर आई है कि नीतीश कुमार को INDI गठबंधन की तरफ से उपप्रधानमंत्री पद की पेशकश की गई है। उनसे INDI गठबंधन में शामिल होने का आग्रह किया गया है। हालाँकि, इस बात की पुष्टि अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हो गई है। गौरलतब है कि 2024 लोकसभा चुनाव में NDA को बहुमत हासिल हुआ है। उसे लगभग 300 सीटें हासिल हुई हैं।

NDA की तरफ से अब सरकार बनाने पर मंथन चल रहा है। NDA गठबंधन के भीतर JDU की 12 सीटें हैं। उसने 17 में से 12 सीट जीती हैं और NDA सरकार बनाने के लिए 272 के बहुमत के आँकड़े में महत्वपूर्ण सहयोगी है। JDU लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही NDA में शामिल हुई थी। वह बिहार में भी भाजपा के साथ सत्ता में है। वह इससे पहले INDI गठबंधन का हिस्सा थी और बिहार में RJD के साथ सरकार में थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गालियाँ, आँखों पर पट्टी, ब्रश करने नहीं दिया… रिपोर्ट में बताया BSF जवान के साथ पाकिस्तान ने 21 दिनों तक कैसा किया सलूक, सीमा...

हिरासत में लिए गए BSF जवान को पाकिस्तान के फौजियों ने सोने नहीं दिया और गालियाँ भी दी। उनसे BSF के विषय में जानकारियाँ जुटाने

भारत की विजय पर विदेशी मीडिया की मुहर, NYT-वाशिंगटन पोस्ट ने माना- पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा, 6 एयरबेस तबाह: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की...

'ऑपरेशन सिंदूर' में भारत हमेशा से ही पाकिस्तान पर हावी रहा। भारतीय सेना ने भोलारी एयरबेस, नूर खान एयरबेस, रहीम यार खान एयरफील्ड, सरगोधा एयरबेस, पसरूर और सियालकोट स्थित एयरबेस के रडार स्थलों समेत कई मुख्य जगहों पर हमला किया था।
- विज्ञापन -