Saturday, May 17, 2025
HomeराजनीतिUP में जिन 'लड़कियों' पर कॉन्ग्रेस की राजनीति', राजस्थान में उन्हीं की अनदेखी :...

UP में जिन ‘लड़कियों’ पर कॉन्ग्रेस की राजनीति’, राजस्थान में उन्हीं की अनदेखी : अलवर गैंगरेप पर प्रियंका ने साधी चुप्पी, होटल में मनाया जन्मदिन

हाथरस मामले में पीड़िता के घर जाकर परिजनों से मिलने वाली प्रियंका गाँधी को अलवर रेप केस में न्याय की माँग करने वाले प्रदर्शनकारियों की आवाज तक नहीं सुनाई दे रही है। आज इस संबंध में भाजपा ने उस होटल के बाहर प्रदर्शन किया जहाँ प्रियंका अपना जन्मदिन मनाने के लिए रुकी हुई हैं।

राजस्थान के अलवर में मूक-बधिर नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप मामले में प्रियंका गाँधी वाड्रा से इंसाफ माँगा जा रहा है। सवाई माधोपुर से एक वीडियो सामने आई है जहाँ पुलिस बल की तैनाती के बावजूद कुछ लड़कियाँ आगे बढ़-बढ़कर पीड़िता के लिए इंसाफ माँगते हुए नारेबाजी कर रही हैं।

इस घटना के अलावा सवाई माधोपुर से भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के गिरफ्तार होने की भी खबर है। उनके अलावा जयपुर से रणथम्भौर गए भाजपा प्रतिनिधि मंडल के अन्य नेता अलका सिंह, रामलाल शर्मा, जितेंद्र गोठवाल भी अरेस्ट हुए हैं। ये लोग प्रियंका के होटल के बाहर उनसे मिलने गए थे। लेकिन, पुलिस के रोकने पर ये धरना देकर बैठ गए। कथिततौर पर इन बीजेपी नेताओं के साथ कुछ कार्यकर्ता भी मौके पर इकट्ठा हुए थे, जिसके बाद पुलिस से झड़प की घटना घटी और पुलिस ने इन नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल 43 सेकेंड की वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की पुलिस अधिकारी से बात करते हुए कह रही है कि वो लोग आगे जाने को बोल रहे हैं लेकिन उन्हें गेट पर से धक्का देकर वापस ले आया गया। वीडियो में प्रियंका गाँधी से न्याय की माँग करते हुए प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे हैं। सुना जा सकता है कि वो आरोपितों को फाँसी देने की माँग कर रहे हैं।

बता दें कि जिस होटल के बाहर ये सारा हल्ला हुआ, वो ‘शेर बाग होटल’ सवाई माधोपुर के रणथम्भौर में है, जहाँ प्रियंका गाँधी अपने पति और बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने छुट्टियों पर गई हैं। अजीब बात ये है कि जो प्रियंका हाथरस घटना के समय पीड़ित परिजनों से मिलने उनके घर तक चली गई थीं, वो प्रियंका गाँधी होटल के बाहर खड़ी लड़कियों की आवाज सुनने के बाद भी उनसे मिलने नहीं आईं। इस घटना के बाद कई लोग प्रियंका गाँधी की हिपोक्रेसी भी उजागर कर रहे हैं जो यूपी चुनाव में महिलाओं के नाम पर अपनी राजनीति कर रही हैं और अपने प्रदेश में उनकी अनदेखी कर रही हैं।

अलवर गैंगरेप केस

उल्लेखनीय है कि अलवर में मंगलवार (11 जनवरी 2022) रात को 14 साल की एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने के बाद तिजारा फाटक पुलिया पर फेंक दिया गया था। बच्ची एक घंटे तक वहीं तड़पती रही। वह कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थी। हालत गंभीर होने पर दो यूनिट ब्लड देकर उसे जयपुर जेके लॉन अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बच्ची का बुधवार (12 जनवरी 2022) दोपहर को तकरीबन तीन घंटे तक ऑपरेशन चला। पीड़िता के शरीर के अंदर के पार्ट्स तक डेमेज हो चुके हैं। ऑपरेशन के बाद बच्ची को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि जब भी वह दर्द से तड़तपी है तो कभी माँ तो कभी ‘पा’ ही उसके मुँह से निकलता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

240 पुस्तकें, 50 रिसर्च पेपर… स्वामी रामभद्राचार्य को ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ क्यों? जो 500 सालों में नहीं हुआ वो भी कर दिखाया: संत नहीं, पुरस्कृत...

स्वामी रामभद्राचार्य को 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' क्यों? ये लेख उनके लिए नहीं है जो सवाल पूछ रहे, उन आम लोगों के लिए है जो उस गिरोह के भ्रमजाल का निशाना हैं। जिनका पढ़ने-लिखने से कोई वास्ता ही नहीं, वो क्या समझेगा कि 2 महीने की उम्र में अपने नेत्र खोने वाला शिशु कालांतर में 240 पुस्तकें और 50 शोधपत्र प्रकाशित कर देगा।

अब इकोनमी ही नहीं, डिफेंस सेक्टर में भी ग्लोबल पॉवर बनकर उभरा है भारत: ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने देखा दम, नई डिफेंस पॉलिसी...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की सैन्य शक्ति, रणनीतिक क्षमता और राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रदर्शन था। जो खुद पहल कर के निर्णायक कार्रवाई करता है।
- विज्ञापन -