Homeदेश-समाज'गाड़ी पर किसान एकता जिंदाबाद का झंडा?': पंजाब में अराजक कार सवार ने पुलिसकर्मी...

‘गाड़ी पर किसान एकता जिंदाबाद का झंडा?’: पंजाब में अराजक कार सवार ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दूर तक घसीटा: VIDEO वायरल

एक यूजर ने पंजाब पुलिस को टैग करते हुए कहा कि आपसे सादर अनुरोध है कि दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की कृपा करें, जिससे आगे से अपना कर्तव्य निभा रहे जवानों के खिलाफ कोई ऐसा करने की जुर्रत ना कर सके।

पंजाब के पटियाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कार सवार जाँच से बचने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को कार से धक्का मार दिया और उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। इस हादसे में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचा। समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) के मुताबिक, पुलिसकर्मियों द्वारा पंजाब में 15 अगस्त से पहले सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वाहनों को रोककर उनकी जाँच की जा रही है।

जब पुलिसकर्मी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यानी शनिवार (14 अगस्त) को कार चालक को जाँच के लिए वाहन रोकने को कहा तो वह पुलिसकर्मी को जोरदार टक्कर मार कर भाग गया। डीएसपी सिटी हेमंत शर्मा ने बताया, ”कार चालक चेकिंग से बचने के लिए पुलिसकर्मी को कार से घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। कार का पता लगा लिया गया है, आगे की जाँच जारी है।”

वीडियो वायरल ​होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने किसानों को लेकर अपनी भड़ास निकाली है। उनका कहना है कि कार में किसान एकता जिंदाबाद का झंडा लगा हुआ है।

एक अन्य यूजर ने पंजाब पुलिस को टैग करते हुए कहा कि आपसे सादर अनुरोध है कि दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की कृपा करें, जिससे आगे से अपना कर्तव्य निभा रहे जवानों के खिलाफ कोई ऐसा करने की जुर्रत ना कर सके।

सुनील हटवाल नाम के यूजर ने लिखा, ”कॉन्ग्रेस से क्या अपना राज्य संभल नहीं रहा है? कानून-व्यवस्था अर्थात लोगों में डर खत्म हो गया है? अगर यूपी में ऐसा होता तो अभी तक आतंकी की तरह गाड़ी चलाने वाले को जेल छोड़ने तक मीडिया की गाड़ियाँ live दिखाती कि अपराधी सही-सलामत जेल की कोठरी में पहुँच गया है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -