Homeरिपोर्ट'कॉन्ग्रेस जो बोलेगी वो करूँगा' कहने वाले नेता ने दिया इस्तीफ़ा, बेटा पहले ही...

‘कॉन्ग्रेस जो बोलेगी वो करूँगा’ कहने वाले नेता ने दिया इस्तीफ़ा, बेटा पहले ही हो चुका है BJP में शामिल

राधाकृष्ण विखे के बेटे पिछले 2 वर्ष से अहमद नगर से चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटे हुए थे। वह कॉन्ग्रेस पार्टी से उम्मीदवारी चाहते थे, लेकिन बँटवारे के कारण यह सीट राकांपा (राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी) के पास चली गई।

चुनावी हलचल के चलते कॉन्ग्रेस को महाराष्ट्र में एक बड़ा झटका लगा है। कॉन्ग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने गुरुवार (अप्रैल 25, 2019) को विधानसभा के नेता विपक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया। कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने बताया कि कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि पाटिल के पुत्र सुजय विखे इससे पहले भाजपा में शामिल हो चुके हैं जिसपर पाटिल ने कहा था कि उनके पुत्र सुजय ने भाजपा में शामिल होने से पहले उनकी सलाह नहीं ली थी। साथ ही पाटिल ने ये भी कहा था कि कॉन्ग्रेस उनसे जो भी करने को कहेगी, वो उसका पालन करेंगे। बता दें कि राधाकृष्ण का शिरडी और अहमदनगर क्षेत्रों पर अच्छा प्रभाव था।

राधाकृष्ण विखे के बेटे पिछले 2 वर्ष से अहमद नगर से चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटे हुए थे। वह कॉन्ग्रेस पार्टी से उम्मीदवारी चाहते थे, लेकिन बँटवारे के कारण यह सीट राकांपा (राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी) के पास चली गई। जिसके बाद राकांपा यह सीट कॉन्ग्रेस के साथ बदलने के लिए तैयार नहीं हुई और सुजय को अपनी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया, लेकिन सुजय ने राकांपा से चुनाव लड़ने की बजाए भाजपा में शामिल होना उचित समझा।

गौरतलब है कि सुजय ने अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध जाकर भाजपा में शामिल होने का कदम उठाया था जिसके बाद से ही चर्चा गर्म थी कि राधाकृष्ण खुद भी कॉन्ग्रेस में ज्यादा दिन नहीं टिकने वाले हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सहाबुद्दीन मंडल का गैंग कराता था बंगाल में घुसपैठ, फिर दिल्ली-मुंबई-चेन्नई-बेंगलुरु तक फैल जाते बांग्लादेशी: जानिए- NIA कैसे तोड़ रहा इस सिंडिकेट की कमर

NIA ने मास्टरमाइंड सहाबुद्दीन मंडल और उसकी गैंग को गिरफ्तार किया है। जो बांग्लादेशी घुसपैठियों को बॉर्डर पार करवाकर को दिल्ली, मुंबई जैसे देश के प्रमुख महानगरों में भेजता था।

जब सोनम वांगचुक को उठाकर ले गई दिल्ली पुलिस, तब ‘समलैंगिक’ प्रवक्ता के घर थे अभिजीत दिपके: जानें कौन हैं अनीश गावंडे, शरद पवार...

अनीश गावंडे कौन हैं? पहले ओपनली गे प्रवक्ता से दिपके को पनाह देने तक, सोनम वांगचुक के समर्थन और हालिया विवादों की पूरी जानकारी।
- विज्ञापन -