Homeराजनीतिबीजेपी और बजरंग दल ISI से पैसा लेते हैं: दिग्विजय सिंह; मानहानि का...

बीजेपी और बजरंग दल ISI से पैसा लेते हैं: दिग्विजय सिंह; मानहानि का आपराधिक मामला दर्ज

कॉन्ग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और बजरंग दल पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से रुपए लेने का आरोप लगाया था। जिसके बाद उनके बयान का काफी विरोध भी हुआ था।

कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता और अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्ख़ियों में रहने वाले दिग्विजय सिंह बीजेपी और बजरंग दल को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान को लेकर अब बुरी तरह फँसते नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह के खिलाफ अब मानहानि का आपराधिक मामला दर्ज करवाया गया है। कोर्ट ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज इस मामले की सुनवाई के लिए 9 अक्टूबर का दिन तय किया है।

बता दें कि ANI की एक खबर के अनुसार कॉन्ग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और बजरंग दल पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से रुपए लेने का आरोप लगाया था। जिसके बाद उनके बयान का काफी विरोध भी हुआ था। और अब उनके उस बयान पर उनके खिलाफ मानहानि का आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

वैसे यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी दिग्गी राजा कई ऊल-जलूल बयान देते रहे हैं जिस पर उनकी पहले भी किरकिरी हो चुकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -