Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस नेता ने डेढ़ घंटे में ही मान ली हार, ट्वीट कर 'पहली फुरसत'...

कॉन्ग्रेस नेता ने डेढ़ घंटे में ही मान ली हार, ट्वीट कर ‘पहली फुरसत’ में निकल लिए

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के बीच सबसे पहले कॉन्ग्रेस के नेता मैदान छोड़ते नजर आ रहे हैं। कॉन्ग्रेस नेता मुकेश शर्मा ने ट्वीट के माध्यम से अपनी हार स्वीकार की है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के बीच सबसे पहले कॉन्ग्रेस के नेता मैदान छोड़ते नजर आ रहे हैं। वोटिंग के परिणाम और रुझान आने के बाद दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की संभावना देखी जा रही है।

मतगणना शुरू होने के बाद सबसे पहले कॉन्ग्रेस नेता मुकेश शर्मा ने ट्वीट के माध्यम से अपनी हार स्वीकार की है।उन्होंने ट्वीट में लिखा है- “मैं अपनी हार स्वीकार करते हुए, विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं व कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि क्षेत्र का चौमुखी (चहुमुखी) विकास होगा। मैं भविष्य में भी दिल्ली, विकासपुरी व उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए लड़ाई लड़ता रहूँगा।”

वोटों की गिनती शुरू होने के बाद से ही आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए आगे चल रही है, जबकि भाजपा फिलहाल दुसरे स्थान पर नजर आ रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अभी तक भाजपा और आम आदमी पार्टी 10-10 सीटों पर आगे चल रही हैं।

ज्ञात हो कि सभी एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की जीत की घोषणा कर चुके हैं। जबकि भाजपा नेता मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा यह कहते हुए देखे गए कि चुनाव परिणाम के दिन सब्भी एग्जिट पोल झूठे साबित होंगे और भाजपा 48 सीटों पर कब्जा जमाने में सफल रहेगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -