Homeराजनीतिक्या मौजूद हैं राम के वंशज: जयपुर की राजकुमारी ने कहा- हॉं, हम हैं

क्या मौजूद हैं राम के वंशज: जयपुर की राजकुमारी ने कहा- हॉं, हम हैं

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अदालत ने रामलला के वकील से जिज्ञासावश पूछा था कि भगवान राम का कोई वंशज अयोध्या या दुनिया में कही हैं?

जयपुर की राजकुमारी और राजसमंद से बीजेपी सांसद दीया कुमारी ने शनिवार (अगस्त 10, 2019) को कहा कि भगवान राम के वंशज पूरी दुनिया में मौजूद हैं। उन्होंने दावा किया कि उनका परिवार भगवान राम के पुत्र कुश से संबद्ध है। उनका कहना है कि जयपुर के पूर्व राजा और उनके पिता महाराजा भवानी सिंह कुश की 307वीं पीढ़ी के थे।

बीजेपी संसद ने इस बात का सबूत भी पेश किया। उन्होंने एक पत्रावली दिखाई, जिसमें भगवान राम के वंश के सभी पूर्वजों का नाम क्रम से लिखा हुआ है। इसी पत्रावली में 209वें वंशज के रूप में सवाई जयसिंह और 307वें वंशज के रूप में दीया के पिता महाराजा भवानी सिंह का नाम लिखा हुआ है।

दरअसल, अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अदालत ने रामलला के वकील से जिज्ञासावश पूछा था कि भगवान राम का कोई वंशज अयोध्या या दुनिया में कही हैं? इस पर वकील का कहना था कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। 

इसी बात का जवाब देने के लिए दीया कुमारी आगे आईं और उन्होंने खुद को और अपने परिवार को भगवान राम का वंशज बताया। उन्होंने कहा कि ये इतिहास की खुली किताब की तरह है। साथ ही दीया ने कहा कि राम मंदिर मामले की सुनवाई तेजी से हो और इस पर कोर्ट जल्द अपना फैसला सुनाए।

वहीं, सिटी पैलेस संग्रहालय के अनुसार, कच्छवाहा वंश काे भगवान राम के बेटे कुश के नाम पर कुशवाहा वंश भी कहा जाता है। इसकी वंशावली के मुताबिक 62वें वंशज राजा दशरथ, 63वें वंशज भगवान राम और 64वें वंशज कुश थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -