Homeदेश-समाजJ&K: बांदीपोरा में तबलीग़ी ज़मात की मस्जिद में लगी भीषण आग, जाँच जारी

J&K: बांदीपोरा में तबलीग़ी ज़मात की मस्जिद में लगी भीषण आग, जाँच जारी

मस्जिद का ज्यादातर हिस्सा लकड़ी से निर्मित था जिस वजह से आग आसानी से फैलती गई और मस्जिद को भारी क्षति हुई है।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार (जून 22, 2019) को एक मस्जिद में भीषण आग लग गई, जिसके कारण मस्जिद को भारी क्षति हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांदीपोरा के मुख्य बाजार नौपोरा में स्थित मस्जिद-ए नूर में सुबह 4 बजे आग लग गई। इसकी तीसरी मंज़िल को ‘तबलीगी जमात’ के जिला मरकज़ के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।

इससे पहले कि दमकल विभाग की गाड़ियाँ घटनास्थल पर पहुँचतीं, आग पूरी मस्जिद में फैल चुकी थी। मस्जिद का ज्यादातर हिस्सा लकड़ी से निर्मित था जिस वजह से आग आसानी से फैलती गई और मस्जिद को भारी क्षति हुई है। अधिकारियों का कहना है कि नाज कॉलोनी स्थित मस्जिद ‘मस्जिद-ए-नूर‘ के तीसरे तल में आग लगी और आग लगने की वजह से काफी संपत्ति का नुकसान हुआ है। यह मस्जिद ‘तबलीगी जमात’ नामक संस्था का जिला मरकज भी है।

आग पर काबू पाने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों से दमकल वाहनों को बुलाया गया। स्थानीय लोग और पुलिस ने भी आग बुझाने में अपना सहयोग दिया और कई घंटाें की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। 
पुलिस ने आग लगने की घटना पर संज्ञान ले लिया है और मामले की जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चेहरे चमक गए, पर मुद्दे धुंधले पड़े: CJP की अंदरूनी लड़ाई ने आंदोलन की साख पर उठाए सवाल, छात्रों के टूटते भरोसे की कहानी

CJP के भीतर विवाद, नेताओं की सक्रियता और छात्रों की नाराजगी ने आंदोलन की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है। समझें कैसे असली मुद्दे पीछे छूट गए?

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।
- विज्ञापन -