Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाक सांसद आया चिदंबरम के समर्थन में, कहा- 370 पर बोला इसलिए हुआ गिरफ़्तार

पाक सांसद आया चिदंबरम के समर्थन में, कहा- 370 पर बोला इसलिए हुआ गिरफ़्तार

जब से अनुच्छेद-370 को निरस्त किया गया है, तब से सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों की बिलबिलाहट स्पष्ट दिख रही है। अपना मुँह छिपाने के लिए वो जमकर फ़ेक न्यूज़ का सहारा ले रहा है। लेकिन, तमाम कोशिशों के बावजूद भी उसके हर झूठ का पर्दाफ़ाश होता रहा।

पाकिस्तान के सीनेटर (सांसद) और पूर्व आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने दावा किया कि कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम को इसलिए गिरफ़्तार किया गया क्योंकि उन्होंने अनुच्छेद-370 को निरस्त करने का विरोध किया था। इतना ही नहीं, मलिक ने यह तक दावा किया कि भारत के अगले प्रधानमंत्री चिदंबरम होंगे।

इसके अलावा, पाकिस्तान के सीनेटर ने बिना सभ्य भाषा का इस्तेमाल किए लिखा कि नरेंद्र मोदी को जल्द ही युद्ध अपराधी के रूप में दिखाने की कोशिश की जाएगी। अपने खोखले दावे में उसने ये तक कह दिया कि वो ख़ुद मोदी के ख़िलाफ़ मामले में बहस करेगा और ज़ाहिर तौर पर, मोदी को पता है कि वो उसका सामना नहीं कर सकते।

अपने ट्वीट में रहमान ने न केवल प्रधानमंत्री मोदी, बल्कि NSA अजित डोभाल के संदर्भ में भी ट्वीट किया। अपने इस ट्वीट में पाकिस्तान के सीनेटर मलिक ने दावा किया कि उन दोनों ने ट्विटर पर भारतीय आरएसएस समर्थकों को उन पर हमला करने और उन्हें गाली देने के सीधे निर्देश दिए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि पाकिस्तानी सीनेटर को इस बात की जानकारी नहीं है कि भारतीय अपने हिसाब से पाकिस्तानियों का मजाक उड़ाते हैं। वास्तव में, यह उनका सबसे अच्छा टाइम पास है।

मलिक ने आगे बढ़कर दावा किया कि पीएम मोदी और डोभाल लोगों से उसे (रहमान मलिक) परेशान करने के लिए कह रहे हैं। रहमान मलिक को यह भ्रम हो गया है कि उसने पीएम मोदी और डोभाल की नींद हराम कर दी है।

जब से अनुच्छेद-370 को निरस्त किया गया है, तब से सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों की बिलबिलाहट स्पष्ट दिख रही है। अपना मुँह छिपाने के लिए वो जमकर फ़ेक न्यूज़ का सहारा ले रहा है। लेकिन, तमाम कोशिशों के बावजूद भी उसके हर झूठ का पर्दाफ़ाश होता रहा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -