Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयएलन मस्क के पिता का अपनी ही 'बेटी' से शारीरिक संबंध, 2 बच्चे भी:...

एलन मस्क के पिता का अपनी ही ‘बेटी’ से शारीरिक संबंध, 2 बच्चे भी: खुद किया खुलासा, कहा- हम बच्चे पैदा करने के लिए ही पृथ्वी पर आए हैं

"मैंने अपनी सौतेली बेटी जाना के साथ संबंध बनाए थे। 2019 में 35 वर्षीय जाना ने उनकी दूसरी संतान एक बच्ची को जन्म दिया था। हमने पृथ्वी पर केवल एक चीज के लिए जन्म लिया है और वो है बच्चे पैदा करना।"

विश्‍व के सबसे अमीर शख्‍स और टेस्ला, स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) के 76 वर्षीय पिता एरोल मस्क ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है वह अपनी 35 वर्षीय सौतेली बेटी जाना बेजुइडेनहौट (Jana Bezuidenhout) के साथ रिश्ते में थे। उससे उनके दो बच्चे हैं। तीन साल पहले उनकी सौतेली बेटी ने गुपचुप तरीके से उनके दूसरे बच्चे को जन्म दिया था।

द सन को 13 जुलाई 2022 को दिए इंटरव्यू में 76 वर्षीय एरोल मस्क ने सार्वजनिक तौर पर इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी सौतेली बेटी जाना के साथ संबंध बनाए थे। 2019 में 35 वर्षीय जाना ने उनकी दूसरी संतान एक बच्ची को जन्म दिया था। हमने पृथ्वी पर केवल एक चीज के लिए जन्म लिया है और वो है बच्चे पैदा करना।” बता दें कि एरोल मस्क और जाना की पहली संतान ने 2017 में जन्म लिया था। उनके बेटे का नाम इलियट रश है।

जाना बेजुइडेनहौट एरोल की दूसरी पत्नी हाइड बेजुइडेनहौट की बेटी हैं, जिनसे उन्होंने 1979 में एलोन मस्क की माँ मेय हल्दमैन मस्क से अलग होने के बाद शादी की थी। एरोल के दो बच्चे हैं जाना और एलन मस्क। जाना सिर्फ 4 साल की थी तब एरोल उसके सौतेले पिता बने थे। एरोल और हाइड ने 18 साल बाद तलाक ले लिया था। एरोल ने स्वीकार किया कि जाना की प्रेग्नेंसी प्रीप्लांड नहीं थी। उन्होंने बताया कि दोनों की उम्र में 41 साल का अंतर है। इसलिए वे अब एक साथ नहीं रह रहे हैं।

एरोल ने आगे बताया कि जब 2017 में एलन मस्क को उनके पहले बच्चे के बारे में पता चला तो वह शॉक्ड हो गए थे। इस बात को लेकर एलन और उसके पिता के बीच काफी विवाद भी ​हुआ। उन्होंने बताया कि एलन मस्क अभी भी उन्हें इस वजह से पसंद नहीं करते हैं। वे ये सब सोचकर अभी भी उनसे नफरत करते हैं, क्योंकि वह उनकी बहन है। भले ही सौतेली हो।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -